यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bade Acche Lagte Hain फेम राम कपूर ने घटाया फिर वजन, यूजर्स हुए शॉक्ड, फौरन मांग ली वेट लूज की टिप्स
Ram Kapoor Again Lose Weight बड़े अच्छे लगते हैं से सबके दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले राम कपूर ने कुछ सालों पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को ...और पढ़ें

HighLights
- राम कपूर ने एक बार फिर से घटाया इतना वजन
- सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज देख हैरान हुए फैंस
- राम कपूर से फैंस ने पूछा ये सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Kapoor Weight Loss: टीवी और बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग के लिए हमेशा सराहना पाई है। एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से घर-घर में लोकप्रिय हुए राम कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने वेट लॉस की जर्नी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
कुछ सालों पहले राम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया था कि किसे सात महीने के अंदर उन्होंने 30 किलो वजन घटाया था। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां उनकी लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
स्लिम-फिट और कूल लुक में दिखें राम कपूर
राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह आए दिन अपने डॉग्स के साथ मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' एक्टर अपनी फोटो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में अपने स्लिम-फिट लुक की एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो में राम कपूर को देखकर उनके फैंस एक्टर को बिल्कुल भी नहीं पहचान पा रहे हैं। फोटो में राम कपूर येलो टी-शर्ट लोअर और स्लीपर्स में कैजुअल लुक में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। खास बात ये है कि अपनी इन लेटेस्ट फोटो में राम कपूर पहले से और भी ज्यादा स्लिम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "मेरी अलमारी के अंदर का नजारा"।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर फैंस ने मांगी राम कपूर से टिप्स
राम कपूर की इस स्लिम फिट फोटो ने फैंस को पूरी तरह से हैरान करके रख दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपके सीक्रेट डाइट प्लान्स क्या हैं, प्लीज शेयर कीजिये"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आप ये कैसे करते हो, पहले वजन कम करते हो, फिर बढ़ाते हो और फिर उसके बाद कम कर लेते हो।
कैसे, आप बेहद शानदार लगने लगे हो"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने दोबारा कैसे अपना वजन घटा लिया, प्लीज बताओ"। उनकी फिटनेस देखकर फैंस उन्हें एक प्रेरणा बता रहे हैं और उनसे वेट लॉस की टिप्स मांग रहे हैं"।