Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सास की बातें सुन परेशान हुईं Ankita Lokhande, शो से बाहर आकर उठाएंगी ये बड़ा कदम

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 08:29 PM (IST)

    Ankita Lokhande And Vicky Jain बिग बॉस हाउस में फैमिली वीक नजर आने वाला है जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मां और सास उनसे मिलने पहुंची थी। ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Instagram)
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande And Vicky Jain: बिग बॉस सीजन 17  जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है वैसे-वैसे शो में काफी कुछ ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। एक तरह जहां आयशा खान (Ayesha khan) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की लड़ाई।

    बुधवार को शो में आयशा खान ने मुनव्वर को लेकर कई ऐसे राज खोले, जिसे उन्होंने अब तक अपने दिल में दबाकर रखा था। वहीं अब शो का नया  प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करती है।

    यह भी पढ़ें- 'समझा के आए हैं देखते हैं अब...' Bigg Boss के घर से बाहर आते ही बहू Ankita Lokhande को लेकर बदले सास के सुर

    क्या अंकिता और विक्की लेंगे रिश्ते में ब्रेक

    बिग बॉस हाउस में फैमिली वीक नजर आने वाला है, जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मां और सास उनसे मिलने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस की सास ने शो में और शो के बाहर आने के बाद मीडिया में बहू को लेकर कई ऐसी बातें कहीं, जिससे सुन अंकिता के फैंस और उनके करीबी दोनों की हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। इसके बाद विक्की अंकिता की गलतियां गिनवाते हैं। इस पर अंकिता कहती हैं, "क्या हम ब्रेक लेना चाहते हैं?" ये बात सुन विक्की के चेहरे पर हैरान भाव बदल जाते हैं। अब इसके जवाब में विक्की ने क्या कहा ये तो शो के आने पर ही पता चलेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ब्रेक की खबर से परेशान हुए फैंस

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'आप बाहर बिग बॉस न खेलें', अंकिता लोखंडे की सास पर भड़कीं रश्मि देसाई, विक्की की मां को दी ये सलाह

    शो का यह प्रोमो वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह की बाते करने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि घर से बाहर आते ही दोनों अलग हो सकते हैं। तो वहीं कुछ यूजर इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहें। 

    खबरें और भी