Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता ने सबके सामने जड़ा विक्की को जोरदार तमाचा, वीडियो देख लोगों ने बनाया सलमान खान को टारगेट

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 01:50 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में शुरुआत से ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अब तक बिग बॉस में अप ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को जड़ दिया थप्पड़ / फोटो- Instagram
    Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को जड़ दिया थप्पड़ / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को जड़ा जोरदार थप्पड़
    2. बिग बॉस 17 से वायरल हुआ अंकिता लोखंडे का वीडियो
    3. अब यूजर्स सलमान खान से पूछ रहे हैं ये सवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत से ही अगर कोई कंटेस्टेंट चर्चा में बने हुए हैं, तो वह हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे। पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस और विक्की जैन जहां पहले सना रईस खान को लेकर आपस में लड़ते थे, तो वहीं अब पिछले कुछ दिनों से वह मनारा चोपड़ा को लेकर बात-बात पर तू-तू, मैं-मैं करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हालांकि, मनारा चोपड़ा अपनी तरफ से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)को ये क्लियर कर चुकी हैं कि उनके दिल में विक्की जैन को लेकर कुछ नहीं है।

    अब हाल ही में अंकिता लोखंडे का एक वीडियो बिग बॉस 17 के घर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह विक्की जैन को जोरदार तमाचा जड़ते हुए नजर आईं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    अंकिता लोखंडे ने जड़ दिया विक्की जैन के थप्पड़

    बिग बॉस सीजन 17 से हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो तेज से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की जैन (Vicky Jain)अंकिता लोखंडे को पीछे से पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन अचानक ही पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस पीछे घूमती और विक्की जैन को जोरदार थप्पड़ मार देती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'अभिषेक नहीं लड़ना चाहता था लेकिन...', औरा ने मुनव्वर फारुकी से लेकर मेकर्स तक की खोली असलियत

    अंकिता से अचानक थप्पड़ खाने के बाद विक्की जैन भी दो सेकंड के लिए सकते में नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये दोनों आपस में मस्ती कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन पर हाथ उठाया है, इससे पहले वह नेशनल टीवी पर विक्की पर चप्पल भी मार चुकी हैं।

    खबरें और भी

    अंकिता ने जड़ा थप्पड़ तो यूजर्स ने पूछा सलमान से सवाल

    इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर्स ने लिखा, "ये विक्की और चिंटू दोनों करते ही हैं थप्पड़ खाने वाले काम"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये फिजिकल वॉयलेंस नहीं हुआ क्या सलमान भाई। अरे क्यों होगा ये तो पति पत्नी है, ये रियलिटी शो कम फैमिली शो ज्यादा बन चुका है"।

    अन्य यूजर ने लिखा, "अब जरा ये सोचो की अगर विक्की जैन भी यही करता, तो इंटरनेट उसे श्राप दे देता"। अन्य यूजर ने लिखा, "बस इसके लिए ही विक्की को शो से बाहर किया गया था"। हालांकि, इस बीच कई फैंस ऐसे भी हैं, जो उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन को सास ने दिखाई असलियत, बेटी अंकिता और दामाद को वंदना लोखंडे ने दिया रियलिटी चेक