Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'हमारा तलाक केस न चालू हो जाए...', Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain को दी शादी तोड़ने की धमकी?

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 03:39 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच शो बिग बॉस 17 के घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं लेकिन हालिया एपिसोड में बात इतनी बढ़ गई कि एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी तलाक की धमकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी तलाक की धमकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी तलाक की धमकी
    2. विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को किया प्रवोक
    3. बिग बॉस 17 में अंकिता और विक्की के बीच बिग बॉस ने दिया दखल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की एंट्री के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों बिग बॉस के इतिहास में सबसे लविंग कपल होंगे, क्योंकि बाहर उनके प्यार की मिसाल दी जाती थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। शो में आते ही दोनों के बीच केमिस्ट्री नहीं, बल्कि लड़ाई सुर्खियों में रही। एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई है और अंकिता ने तलाक की धमकी तक दे दी।

    हुआ यूं कि बिग बॉस के घर में कोर्ट टास्क चल रहा था। कटघरे में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को खड़ा किया गया था। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर के फेवर में केस लड़ रही थीं, जबकि विक्की जैन उनके खिलाफ। विक्की बार-बार अंकिता को पोक कर रहे थे, जिससे अंकिता भड़क गईं। बिग बॉस ने विक्की से कहा भी कि वह उन्हें अकेले खेलने दें, लेकिन विक्की पोक किए जा रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का टूट गया सब्र का बांध, विक्की जैन के खिलाफ ले ही लिया ये फैसला

    अंकिता ने दी विक्की को तलाक की धमकी

    जब बिग बॉस ने कहा, "विक्की, आप उन्हें (अंकिता) खेलने दें।" तब विक्की ने पत्नी अंकिता से कहा, "बिग बॉस कह रहे हैं कि आप अपना गेम खेलना शुरू कीजिए।" इस बात से अंकिता झल्ला गईं और उन्होंने विक्की को तलाक की धमकी दे दी। अंकिता ने कहा, "आप ऐसा मत कीजिए। कहीं हमारी ही लड़ाई न हो जाए। हमारा डिवोर्स केस ही न चालू हो जाए।"

    अंकिता लोखंडे की ये बात सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। मनारा चोपड़ा टोकते हुए कहती हैं, "यह आपने ज्यादा बोल दिया।" फिर विक्की कहते हैं कि अगर उन्होंने ऐसा बोला होता तो पता नहीं क्या हो जाता। बाद में अंकिता ने बिना फीस के ही मुनव्वर का केस लड़ा। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नेशनल टेलीविजन पर Ankita Lokhande ने कही पति को ऐसी बात, सुनकर सातवें आसमान पर पहुंचा Vicky का पारा

    खबरें और भी