Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: छोटी सी उम्र में आयशा के साथ हुआ था हैरेसमेंट, Nazila को मुनव्वर ने उनके बारे में कही गंदी बात

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:43 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में एक बार फिर से आयशा खान और मुनव्वर फारुकी के बीच का विवाद बढ़ रहा है। मुनव्वर की पोल खोलने के बाद आयशा ने हाल ही में अं ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में आयशा खान ने किया बड़ा खुलासा / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में आयशा खान ने किया बड़ा खुलासा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इतनी छोटी सी उम्र में आयशा खान के साथ हुआ था हैरेसमेंट
    2. इस बात को सोचकर डर जाती हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट
    3. नाजिला सिताशी से मुनव्वर ने कही थी आयशा के बारे में गंदी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 में आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी के धोखे की पूरी पोल पट्टी खोलकर रख दी। नॉमिनेशन टास्क में जैसे ही स्टैंड अप कॉमेडियन ने आयशा खान को निशाना बनाया, तो वह भी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाईं और उन्होंने कंटेस्टेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने बताया कि कैसे मुनव्वर फारुकी ने अपनी पत्नी के साथ रहकर नाजिला सिताशी के साथ रहकर धोखा किया। अब हाल ही में आयशा खान ने बताया कि उनके साथ छोटी सी उम्र में एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसे वह आज भी नहीं भुला पाई हैं, यही वजह है कि मुनव्वर फारुकी की चीटिंग उन्हें बार-बार उस चीज का एहसास करवाती है।

    इस चीज को सोचकर सहम जाती हैं आयशा खान

    आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी के चीटिंग करने की आदत का खुलासा करने के साथ ही अपने अतीत में हुए काले सच से भी पर्दा उठाया। उन्होंने अंकिता और बाकी के हाउसमेट्स को अपना दर्द बयां करते हुए कहा,

    "मुझे पता है, मैंने क्या कुछ सुना है, ये कहता है कि इसने मेरे साथ रहने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ा। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब ये समझो कि ये चीज मुझे इतना ज्यादा क्यों अफेक्ट करती है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ चीजें देखी हैं, जहां मैं अपने लिए स्टैंड नहीं ले पाई। मुझे 9 साल की उम्र में हैरेस किया गया था। मैं उस समय पर खुद के लिए नहीं खड़ी हो पाई थी, इसलिए छोटी-छोटी चीजें जो भी मेरे साथ होती हैं, वह मुझे ट्रिगर करती हैं, ताकि मैं खुद को प्रोटेक्ट कर सकूं। जब ये चीजें (Munawar Incident)मेरी जिंदगी में दोबारा हुईं, तो मुझे लगा कि कोई मेरा इस्तेमाल करके मुझे छोड़ रहा है"।

    नाजिला सिताशी से आयशा को लेकर मुनव्वर ने कही थी ये बात

    आयशा खान ने सबके सामने एक चौकाने वाला खुलासा भी किया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ये भी बताया कि जब मुनव्वर फारुकी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को ये कहा था कि वह मुझे सिर्फ प्लेजर के लिए रखते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात

    आयशा ने अंकिता लोखंडे से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि मुनव्वर के नाजिला से बात करते हुए मेरे लिए ये शब्द थे कि, 'ऐसी लड़की के साथ और किस चीज के लिए रहूंगा'। इस बात को सुनकर अंकिता लोखंडे भी बिल्कुल शॉक्ड हो गयी थीं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के एक महीने में बढ़े इतने फॉलोअर्स, Munawar Faruqui का बड़ा नुकसान