Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: झूठा निकला इन दो कंटेस्टेंट का रिश्ता, बिग बॉस से निकलते किया एक-दूसरे को अनफॉलो?

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 02:36 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 अब खत्म होने को है। बस तीन दिन बाद रविवार को सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। एक तरफ जहां घर में मौजूद कंटे ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से इन दो कंटेस्टेंट ने निकलते ही किया अनफॉलो / Photo- Instagram
    बिग बॉस 17 से इन दो कंटेस्टेंट ने निकलते ही किया अनफॉलो / Photo- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 से निकलते ही टूटा इन दो कंटेस्टेंट का रिश्ता
    2. क्या सिर्फ टीवी के लिए था इन दोनों का रिश्ता?
    3. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के विवादित शो में कई रिश्ते बनते हैं और बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही टूट जाते हैं। कई लोगों की दोस्ती यहां एक मिसाल बनती है, तो वहीं कुछ बने बनाए रिश्ते बिग बॉस के घर में आकर टूट जाते हैं।

    ऐसा ही कुछ इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ विक्की जैन ने एविक्शन के बाद सना रईस, आयशा खान और ईशा मालवीय के साथ जमकर पार्टी की, तो वहीं दूसरी तरफ दो ऐसे भी कंटेस्टेंट भी हैं, जिन्होंने सलमान खान के शो से एविक्ट होते ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है।

    बिग बॉस 17 के इन दो कंटेस्टेंट ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो

    बिग बॉस 17 में जहां टॉप 5 कंटेस्टेंट जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 17 से कुछ दिनों पहले ही कम वोटों की वजह से एलिमिनेट हुए दो कंटेस्टेंट ने निकलते ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, अगर नहीं तो चलिए हम ही बता देते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Voting: टूट जाएगी यारी! वोटिंग ट्रेंड में इन दो दोस्तों के बीच कड़ा मुकाबला, लाखों वोट्स का अंतर

    बिग बॉस की हर पल की अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज की जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 17 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने बिग बॉस के घर से एलिमिनेट होने के कुछ दिनों बाद ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। एक तरफ जहां विक्की जैन संग पार्टी करते हुए ईशा की फोटो वायरल हुई, तो वहीं अब तक वह समर्थ जुरेल से निकलने के बाद नहीं मिली हैं।

    खबरें और भी

    ईशा मालवीय ने बाहर निकलकर किया था ये दावा

    बिग बॉस के फिनाले वीक से पहले ही सलमान खान के शो से आउट होने वाली उड़ारियां एक्ट्रेस ईशा मालवीय जब कृष्णा अभिषेक के शो 'बिग बज' में आई थीं, तो उन्होंने खुद इस बात को कबूल किया था कि वह समर्थ जुरेल से प्यार करती हैं और वहां इस शो से बाहर जाने के बाद उनसे मिलने वाली हैं।

    हालांकि, दोनों की अब तक एक भी तस्वीर साथ में नहीं आई है। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में जब समर्थ जुरेल वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए थे, तो ईशा ने उन्हें पहले तो अपना ब्वॉयफ्रेंड मानने से ही इनकार कर दिया था। ईशा-समर्थ नेशनल टीवी पर ही इंटीमेट हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बेवकूफ थी और बेवकूफ...', Isha Malviya पर जमकर बरसीं Aishwarya Sharma, सुनाई खरी-खोटी