Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Voting: सभी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, मिले बंपर वोट्स

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 02:28 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 का सफर टेलीविजन पर कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। शो में मुनव्वर फारुकी मनारा चोपड़ा अभिषेक कुमार अंकिता ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 17' टॉप 5 फिनाले कंटेस्टेंट्स
    'बिग बॉस 17' टॉप 5 फिनाले कंटेस्टेंट्स

    HighLights

    1. फाइनलिस्ट में हैं अंकिता, अरुण, अभिषेक, मुनव्वर और मनारा
    2. सबसे ज्यादा फेमस कंटेस्टेंट को मिले वोट्स
    3. 28 जनवरी को है ग्रैंड फिनाले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Voting: फेमस शो 'बिग बॉस 17' ग्रैंड फिनाले की रात से बस एक दिन की दूरी पर है। सलमान खान (Salman Khan) बस कुछ ही घंटों में इस सीजन के विनर के नाम की घोषणा करेंगे। कंटेस्टेंट्स के साथ ही फैंस में भी यह जानने की इच्छा तेज है कि इस बार ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा। अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए सभी जमकर वोट्स कर रहे हैं।

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग ट्रेंड

    आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट करने की अपील कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा के बीच तगड़ा मुकाबला है। फैंस इन्हें जमकर वोट कर रहे हैं। इस बीच इन कंटेस्टेंट्स के वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुके हैं। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, टॉप 3 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  

    टॉप 3 में बदलाव

    पिछले कई हफ्तों से 'बिग बॉस मीटर', 'बिग बॉस किंग' और ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट में भी एक ही कंटेस्टेंट बाजी मार रहा है। वहीं, फिनाले वोटिंग में टॉप 3 में मुनव्वर, अभिषेक और मनारा का नाम आगे था। सामने आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, टॉप 3 की इस लिस्ट में बदलाव होता देखने को मिल रहा है। इसी के साथ वोटिंग लाइन से ये भी क्लियर है कि विनर कौन हो सकता है।

    इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स

    शनिवार सुबह 10 बजे तक मुनव्वर फारुकी को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। उनके बाद दूसरी पोजिशन पर अभिषेक कुमार हैं। तीसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे, चौथे पर मनारा और पांचवें पर अरुण माशेट्टी हैं। इस लिस्ट में अभी तक टॉप 3 में मनारा बनी हुई थीं, लेकिन फिलहाल उनकी पोजिशन खिसक कर एक पायदान नीचे आ गई है।

    खबरें और भी

    ग्रैंड फिनाले की टाइमिंग

    ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 17 Grand Finale) रविवार शाम 6 बजे से शुरू होगा, जो कि रात 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद ऑडियंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Vicky Jain की पूर्वा राणा के साथ रोमांटिक फोटो वायरल, भड़के फैंस बोले- 'इसलिए अंकिता को हमेशा टेंशन होती है'