विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui के निशाने पर आईं हुमा कुरैशी, कॉमेडियन ने एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक, बदले में मिला करारा जवाब

Published: Sat, 02 Mar 2024 05:45 PM (IST)

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों को रोस्ट करना और उनका दिल जीतना भी ...और पढ़ें

हुमा कुरैशी और मुनव्वर फारुकी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हुमा कुरैशी और मुनव्वर फारुकी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर मुनव्वर फारुकी
  2. मुनव्वर ने किया हुमा कुरैशी को रोस्ट
  3. एक्ट्रेस ने दिया उन्हें करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का लोगों के बीच गजब का जलवा देखने को मिलता है। फैंस के बीच उनकी तगड़ा क्रेज है। मुनव्वर के लगभग हर वीडियो वायरल होते हैं। वह जितना अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, उतना ही मजाकिया अंदाज में सभी को रोस्ट करना भी। कुछ ऐसा ही इस बार उन्होंने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ किया।

मुनव्वर फारुकी हाल ही में 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जजेस के साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ भी ढेर सारी मस्ती की। मुनव्वर यहां भी अपने मजाकिया अंदाज से बाज नहीं आए और लगे हाथ उन्होंने हुमा कुरैशी को रोस्ट कर डाला। 

ट्रांसफॉर्मेशन पर उड़ाया मजाक

मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए , जिसमें उन्होंने हुमा के साथ पोज दिया, तो वहीं ट्रांसफॉर्मेशन पर उनका मजाक भी उड़ाया। कॉमेडियन ने कहा, 'हाय हुमा।' इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, 'ओह हाय मुनव्वर।' फिर मुनव्वर कहते हैं, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।' ये सुनते ही हुमा को लगता है कि वह उनके वेट लॉस की बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने काफी मेहनत से वजन घटाया है।

ये सुनते ही मुनव्वर उन्हें कहते हैं कि वह उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की नहीं, फिल्मों से टीवी पर आने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की बात कर रहे हैं। हुमा को मुनव्वर का ये अंदाज पसंद नहीं आता और वह उन्हें मुंह बनाकर कहती हैं कि यह कितनी रूड बात है। 

हिना खान के साथ नजर आए थे मुनव्वर

बता दें कि हाल ही में मुनव्वर फारुकी का हिना खान (Hina Khan) के साथ 'हल्की-हल्की सी' म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ था। इस वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी ने मनाया जीत का जश्न! 'झलक...' के जजेस के साथ की पार्टी, वायरल हुई ये फोटो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।