Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'आप लोमड़ी हो...', इस मजबूत कंटेस्टेंट संग मीडिया की हुई तीखी बहस, फिनाले से पहले दिखाया आईना!

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 01:34 PM (IST)

    Bigg Boss 19: बिग बॉस को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। दो कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन के बाद अब बिग बॉस के घर में मीडिया राउंड होने वाला है। एक सबसे मज ...और पढ़ें

    मीडिया के साथ इस कंटेस्टेंट की बहस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मीडिया के साथ इस कंटेस्टेंट की बहस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ मीडिया राउंड

    2. मीडिया के साथ इस कंटेस्टेंट की बहस

    3. को-कंटेस्टेंट पर भड़क गया कंटेस्टेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 19 Grand Finale) अगले हफ्ते है और अभी बिग बॉस के घर में कुल 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। फिनाले की रेस में शामिल इन 6 कंटेस्टेंट्स की आखिरी अग्निपरीक्षा होगी और उन्हें मीडिया के तीखे सवालों से गुजरना होगा।

    वीकेंड का वार के बाद दिखाया जाएगा कि सभी कंटेस्टेंट्स से किस तरह मीडिया ने तीखे सवालों की बारिश की। एक कंटेस्टेंट से तो मीडिया की बहस भी हो गई। एक पत्रकार ने विजेता बनने की रेस में शुमार एक कंटेस्टेंट को लोमड़ी बताया जिसके बाद माहौल और भी गरम हो गया। 

    पत्रकार से भिड़े गौरव खन्ना

    यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हैं। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक्स पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, एक पत्रकार ने गौरव को लोमड़ी बताया। एक पत्रकार ने कहा, "आप लोमड़ी हो जो शेर की खाल में छुपे हो।" इसके बाद जीके और पत्रकारों के बीच बहस हो गई। यही नहीं, मीडिया ने गौरव की फेक इमेज, सेफ गेमप्ले और असली मुद्दों पर आवाज न उठाने के लिए लताड़ लगाई।

    Gaurav Khanna

    यह भी पढ़ें- Dharmendra को याद कर इमोशनल हुए Salman Khan, बोले- 'कभी-कभी लगता है कि...'

    फरहाना और तान्या की दोस्ती में पड़ेगी दरार?

    मीडिया ने बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है। फरहाना भट्ट के टीवी कमेंट को लेकर भी मीडिया ने उन्हें ताना मारा और कहा कि वह टीवी में दिख रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा तीखे सवालों की बारिश तान्या मित्तल पर हुई। यही नहीं, फरहाना भट्ट के सामने उनकी पोल खोली गई। तान्या ने उनके बारे में कहा था कि वह मेकअप के बाद भी सुंदर नहीं लगती हैं। वहीं उन्होंने मालती चाहर और अशनूर कौर को बॉडी और एज शेम करने पर भी सवाल उठाया गया।

    खबरें और भी

    अब मीडिया राउंड के बाद तान्या मित्तल के साथ फरहाना भट्ट की दोस्ती कायम रहती है या नहीं। यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से एविक्ट होते ही Ashnoor Kaur ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'भयंकर तूफान के बाद...'