Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन बिग बॉस 19 को मिलेगा विनर?

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 11:33 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Finale: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 19 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 19 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इस दिन होगा बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले।

    2. टॉप-6 फाइनलिस्ट में इन कंटेस्टेंट के नाम।

    3. टीवी और ओटीटी पर आएगा बिग बॉस 19 फिनाले।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ गया है। 16 कंटेस्टेंट्स से शुरू होने वाला सफर अब 6 कंटेस्टेंट्स तक आ गया है। जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 19 Finale) आयोजित किया जाएगा।

    इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले कब और कहां शुरू होगा। टीवी से लेकर ओटीटी तक आप इसे कहां देख सकते हैं और वह कौन से 6 फाइनलिस्ट होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर इस सीजन के विनर का ताज सजेगा। 

    कब होगा बिग बॉस 19 का फिनाले

    24 अगस्त 2025 को बिग बॉस सीजन 19 की शुरुआत की गई थी। अब ये शो फिनाले के नजदीक आ पहुंचा है, जल्द ही बिग बॉस 19 के विनर का एलान कर दिया जाएगा। हर किसी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि वह कौन सा कंटेस्टेंट होगा, जो इस सीजन का विजेता बनेगा। गौर करें बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की डेट की तरफ तो अनुमानित 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस 19 का फिनाले होना है। 

    biggboss19finaledate

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'पीठ में छुरा घोंपने...'Pranit More को घर में मीडिया ने किया एक्सपोज, जनता ने जताई खुशी

    कलर्स टीवी चैनल पर बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिलाने टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रात 9 बजे से आपको ये ऑनलाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी बिग बॉस 19 के फिनाले का प्रोमो वीडियो आना बाकी है, जो इसकी रही-बची कसर को भी पूरा कर देगा। 

    खबरें और भी

    बिग बॉस 19 के टॉप-6 फाइनलिस्ट

    इस बार का बिग बॉस का सीजन काफी लंबा चला है और घर में मौजूद सदस्यों ने रोमांचक खेल भी दिखाया है। एक नजर डाली जाए बिग बॉस 19 के टॉप-6 फाइनलिस्ट की तरफ तो उनमें जिन कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं-

    • गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

    • फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)

    • प्रणीत मोरे (Pranit More)

    • अमाल मलिक (Amaal Malik)

    • तान्या मित्तल (Tanya Mittal)

    • मालती चाहर (Malti Chahar)

    आपको बता दें कि गौरव खन्ना इस सीजन टिकट टू फिनाले वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। माना जा रहा है कि गौरव ही इस सीजन के विनर बन सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से एविक्ट होते ही Ashnoor Kaur ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'भयंकर तूफान के बाद...'