9 घंटे भूखे रहकर Ramayan की शूटिंग करते थे 'हनुमान', दारा सिंह की लंबी पूंछ के लिए बना था स्पेशल स्टूल
रामायण में हनुमान की भूमिका निभाकर दारा सिंह (Dara Singh) घर-घर में मशहूर हो गए। हालांकि, इस रोल के लिए उन्होंने जो डेडिकेशन दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ ...और पढ़ें

रामायण के लिए 9-9 घंटे भूखे रहते थे दारा सिंह। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह (Dara Singh) अमर हो गए थे। उन्होंने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि घर-घर में वह हनुमान के रोल में पहचाने जाने लगे।
दारा सिंह के लिए रामायण सीरियल किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं था, लेकिन शो की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था। दारा सिंह का डेडिकेशन ही था जो वह 9-9 घंटे तक भूखे रहा करते थे।
'हनुमान' के मेकअप में लगते थे घंटों
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने लेहरन को दिए इंटरव्यू में रामायण के सेट का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि दारा सिंह का हनुमान लुक कोई प्रोस्थेटिक्स नहीं था। यह मेकअप का कमाल था। इस लुक के लिए दारा को तीन-चार घंटे मेकअप करवाना पड़ता था।
प्रेम सागर ने बताया था, "उनका मेकअप करने में लगभग तीन से चार घंटे लग जाते थे। उस जमाने में प्रोस्थेटिक्स नहीं होते थे और हमें उनके लुक को हनुमानजी जैसा बनाना होता था।"
यह भी पढ़ें- 92 साल पहले पर्दे पर भगवान राम बने थे Ranbir Kapoor के परदादा, बॉलीवुड की पहली रामायण ने रचा था इतिहास
'हनुमान' की पूंछ के लिए बना था स्टूल
दारा सिंह के लिए सेट पर एक स्पेशल स्टूल भी बनवाया गया था और इसकी वजह उनकी पूंछ थी। दरअसल, पूंछ के साथ नॉर्मल कु्र्सी पर बैठना मुश्किल हो गया था। इस बारे में प्रेम सागर ने बताया था, "फिर उनकी पूंछ की बात आती है। अगर उन्होंने पूंछ लगा रखी है, तो वह बैठेंगे कहां? उनके लिए एक खास स्टूल बनवाया गया था, जिसमें एक कट लगा होता था, ताकि वे पूंछ लगाए हुए भी आराम से बैठ सकें।"
9 घंटे भूखे रहते थे दारा सिंह
प्रेम सागर ने आगे बताया था, "एक बार जब उनके चेहरे पर सांचा (mold) लग जाता था, तो वे खाना कैसे खाते? और मेकअप शूटिंग शुरू होने से तीन घंटे पहले ही कर दिया जाता था। तो इस तरह लगभग आठ से नौ घंटे तक वे कुछ भी खा-पी नहीं पाते थे। यही तो था उनका समर्पण।"