26 साल पहले धार्मिक शो ने डीडी नेशनल पर जमाया था कब्जा, 'भगवान गणेश' बनने वाला एक्टर अब कहां?
दूरदर्शन टीवी चैनल पर 26 साल पहले भगवान गणेश को समर्पित धार्मिक टीवी शो काफी फेमस हुआ था।

दूरदर्शन का धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
26 साल पहले आया था धार्मिक शो
ये एक्टर छोटे पर्दे पर बना था गणेश
इस मशहूर डायरेक्टर का था सीरियल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में धार्मिक फिल्म हनुमान अंश बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। ठीक इसी तरह एक वक्त हुआ करता था, जब दूरदर्शन पर धार्मिक शोज भी जनता के मनोरंजन का साधन बनते थे। इस मामले में 26 साल पहले डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले श्री गणेश (Shree Ganesh) धारावाहिक का नाम जरूर शामिल होता है।
ऐसे में आज इस लेख में हम आपको दूरदर्शन (Doordarshan) के श्री गणेश शो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके अलावा जानेंगे कि किस अभिनेता ने टीवी पर भगवान गणेश का रोल प्ले किया था।
दूरदर्शन का श्री गणेश शो
टीवी चैनल दूरदर्शन को धार्मिक शोज के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। महाभारत और रामायण के अलावा श्री गणेश टीवी शो ने भी फैंस का दिल जीता था। साल 2000 में इसको डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित किया गया था। धार्मिक शो का डायरेक्शन मशहूर निर्देशक धीरज कुमार ने किया था, जो दूरदर्शन पर ओम नम: शिवाय और अदालत जैसे धारावाहिकों को बनाने के लिए जाने गए थे।
यह भी पढ़ें- 40 साल पहले आया Doordarshan का वो हिट सीरियल जिसके नाम पर है रेलवे स्टेशन, सुपरहिट हुआ था टाइटल सॉन्ग

धीरज के बाकी अन्य शोज की तरह श्री गणेश को भी अपने समय में काफी लोकप्रियता मिली थी। इस पौराणिक धारावाहिक में भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पुत्र भगवान गणेश की कहानी को दर्शाया गया था। 1 अक्टूबर 2000 को श्री गणेश की डीडी नेशनल पर शुरुआत हुई थी और 29 जून 2003 तक ये प्रसारित हुआ था।

इस दौरान श्री गणेश के कुल 144 एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था। दूरदर्शन पर दर्शकों की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और हर घर में इस धारावाहिक को देखा गया था। आज भी श्री गणेश टीवी सीरियल दूरदर्शन के सबसे पसंदीदा धार्मिका धारावाहिकों में से एक माना जाता है।
इस एक्टर ने निभाया था भगवान गणेश का रोल
जितनी लोकप्रिया डीडी नेशनल ते श्री गणेश शो को मिली थी, उतना ही फेम इस सीरियल में भगवान गणेश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जागेश मुकाती को हासिल हुआ था। जागेश ने अपने दमदार अभिनय की छाप इस किरदार में बखूबी छोड़ी थी। आपको बता दें कि साल 2020 में 47 साल की उम्र में सांस लेने की समस्या के चलते जागेश का निधन हो गया था।
