40 साल पहले आया Doordarshan का वो हिट सीरियल जिसके नाम पर है रेलवे स्टेशन, सुपरहिट हुआ था टाइटल सॉन्ग
Doordarshan पर 80 के दौर में एक सीरियल आया था जिसने आजाद भारत की 35 अलग-अलग कहानियां दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

दूरदर्शन का सबसे पॉपुलर शो
HighLights
80s में सुपरहिट हुआ था दूरदर्शन का शो
शो में दिखाई गई थी आजाद भारत की कहानी
सीरियल पर पड़ा है रेलवे स्टेशन का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) ने 80s और 90s को वो यादें दी हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दूरदर्शन पर कई हिट शोज आए जो बाद में कल्ट क्लासिक बन गए और उन्हें आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता है। 80s में भी एक सुपरहिट आया था।
रामायण (Ramayana) और महाभारत (Mahabharat) जैसे हिट शोज के बीच उसी दौर में एक और शो आया था जिसे IMDb पर 9.4 रेटिंग मिली है। इस शो ने रिलीज होते ही घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली।
तीन साल तक चला था शो
यह शो वास्तव में एक नॉवेल पर बनी थी। 35 एपिसोड का शो था जो हर सीजन में 13 एपिसोड के साथ जारी किया गया और हर एपिसोड में अलग कहानी दिखाई गई। यह शो उस वक्त बच्चे-बच्चे का फेवरेट बन गया था। शो का नाम है मालगुडी डेज (Malgudi Days)।

फेमस नॉवेल पर बेस्ड थी कहानी
1986 में शुरू हुआ मालगुडी डेज, आर.के नारायण की इसी नाम पर 1943 में बनी शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन बुक पर बेस्ड थी। यह शो तीन साल चला था और टोटल 35 एपिसोड आए थे। शो में अजीबोगरीब ज्योतिषियों से मुलाकात से लेकर नैतिक दुविधाओं, गलतफहमियों और निजी चुनौतियों से जूझते गांव वालों की अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया था। शंकर नाग ने शो का निर्देशन किया था।
हिट हो गया था टाइटल ट्रैक
शो का म्यूजिक बहुत ही शानदार था जिसे एल. वैद्यनाथन ने तैयार किया था। मालगुडी डेज का टाइटल ट्रैक 'ताना ना ना' (Malgudi Days Title Song Taana Na Na) काफी पसंद किया गया था। इसे एल वैद्यनाथन और वाणी जयराम ने ही गुनगुनाया था।
शो के नाम पर है रेलवे स्टेशन
इस शो से जुड़ी एक और दिलचस्प बात यह है कि मालगुडी डेज के नाम पर एक रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया है। दरअसल, शो की शूटिंग कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुई थी। जब शो सुपरहिट हुआ था तो इसे श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय रेलवे ने शिवमोगा में स्थित अरासलु रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'मालगुडी रेलवे स्टेशन' रख दिया था।
