Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालकनी से मांस फेंकने वाले शख्स पर भड़कीं Devoleena Bhattacharjee, 'गोपी बहू' ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

    टेलीविजन एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कथित तौर पर मुंबई का एक निवासी अपनी बालकनी से गिद्धों को खिल ...और पढ़ें

    बालकनी से मांस फेंकने वाले शख्स का वीडियो वायरल

    बालकनी से मांस फेंकने वाले शख्स का वीडियो वायरल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कथित तौर पर मुंबई का एक निवासी अपनी बालकनी से गिद्धों को खिलाने के लिए मांस के टुकड़े फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।

    यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऑनलाइन एक क्लिप सामने आई, जिसमें कथित तौर पर मुंबई का एक निवासी, जिसे वायरल पोस्ट में इमरान पटेल के रूप में पहचाना गया है, बालकनी से मांस फेंकते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी आलोचना की और कई लोगों ने इस घटना पर कार्रवाई की मांग की।

    यह भी पढ़ें- अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?

    देवोलिना ने लगाई फटकार

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) ने सवाल किया कि अगर मीट गलती से नीचे से गुजर रहे किसी इंसान पर गिर जाता तो क्या होता। इस कथित घटना पर गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने इसमें शामिल लोगों की बुराई की और कहा कि, 'गंदे से गंदे गाली भी इन जैसे लोगों को सही नहीं ठहरा सकते…याद रखना बच्ची से होली का रंग गिर गया था गलती से मोहर्रम पे, तो मर्डर हो गया था…और यहां खुलेआम मीट फेंका जा रहा है बाहर'।

     

    Social Media पर वायरल हो रही पोस्ट्स के मुताबिक, फुटेज में दिख रहे शख्स की पहचान इमरान पटेल के तौर पर हुई है। इन पोस्ट्स में दावा किया गया है कि वह अपनी बालकनी से मांस के टुकड़े फेंक रहा था ताकि गिद्धों को खिला सके। हालांकि, इस घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई किए जाने की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    जैसे-जैसे देवोलीना की पोस्ट पर चर्चा बढ़ी, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह बात उठाई कि यह अभिनेत्री एक मुस्लिम शख्स से शादीशुदा है। देवोलीना ने दिसंबर 2022 में एक निजी कोर्ट सेरेमनी में फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। बाद में इस जोड़े के घर एक बेटे का जन्म हुआ।

    देवोलिना को टेलीविजन की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा माना जात है। वे 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं।

    इन सालों में, देवोलीना 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस 15', 'साथ निभाना साथिया 2', 'लाल इश्क', 'स्वर्ण घर' और 'दिल दियां गल्लां' में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर की गई उनकी हालिया टिप्पणियों ने उन्हें एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा के केंद्र में ला दिया है, क्योंकि वायरल वीडियो और उस पर आई प्रतिक्रियाओं को लेकर बहस अभी भी जारी है।

    यह भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video