यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Disha Parmar: बेटी की डिलीवरी के बाद मुश्किल था दिशा परमार का डेढ़ महीना, बोलीं- 'हर दिन रोती थी'
Disha Parmar Postpartum Depression बड़े अच्छे लगते हैं 2 की प्रिया उर्फ दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य चार महीने पहले माता-पिता बने थे। प्रिया ने ...और पढ़ें

HighLights
- पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझीं दिशा परमार
- दिशा परमार के लिए डिलीवरी के डेढ़ महीने रहे दर्द भरे
- दिशा परमार ने एक बेटी को दिया था जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Disha Parmar Postpartum Depression: एक महिला के लिए मां बनना सिर्फ एक खूबसूरत एहसास नहीं होता है, बल्कि यह सफर रोलर-कोस्टर से भरी रहती है। बेबी की डिलीवरी के बाद एक महिला को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिनमें से एक पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी है। लगभग हर महिला इस प्रॉब्लम का सामना करती है। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) भी उनमें से एक है।
दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) शादी के दो साल बाद माता-पिता बने। दोनों ने 20 सितंबर 2023 को एक बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम नव्या (Navya) रखा है। दिशा और राहुल ने भले ही अपनी बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है, लेकिन वे उसके साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, दिशा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है।
यह भी पढ़ें- Disha Parmar और Rahul Vaidya ने दिखाई बेटी के नामकरण सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें, लाडली नव्या पर लुटाया प्यार
डिलीवरी के बाद डिप्रेस हुईं दिशा परमार
दिशा परमार को जब भी फुरसत मिलती है, वो अपने चाहने वालों के साथ गुफ्तगू करती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में सवाल किया और उनकी लाडली नव्या को ढेर सारा प्यार दिया।
फैन के इस सवाल पर दिशा परमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "पूछने के लिए शुक्रिया। शुरुआती डेढ़ महीने मुश्किल थे। मैं लगभग हर रोज रोया करती थी, लेकिन अब हमने अपना रूटीन सेट कर लिया है और सब सही चल रहा है।"
खबरें और भी
पहली बार बेटी को देख रोने लगी थीं एक्ट्रेस
दिशा परमार से एक फैन ने पूछा था कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी नव्या को देखा था, तो उनका क्या रिएक्शन था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "मेरे आंखों से आंसू बह रहे थे। बहुत खुश थी।"
बता दें कि आखिरी बार दिशा को टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नकुल मेहता के साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें- इंतजार हुआ खत्म, पेरेंट्स बनने के दो महीने बाद Disha Parmar और Rahul Vaidya ने रखा बेटी का ये खास नाम