Ramayan के 'दशरथ' बन हुए मशहूर, एक सीन देख रोए थे रामानंद सागर; 22 फिल्में देने वाले बाल धुरी कहां हैं गुमनाम?
रामायण (Ramayan) में दशरथ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता बाल धुरी (Bal Dhuri) ने एक किरदार से मशहूर हो गए थे। ...और पढ़ें
-1780918871465_m.webp)
रामायण के दशरथ बन मशहूर हुए थे अभिनेता बाल धुरी। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
रामायण के दशरथ बन घर-घर हुए थे मशहूर
दशरथ के सीन पर इमोशनल हो गए थे डायरेक्टर
रामायण के बाल धुरी ने जीता लाखों लोगों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर के 'रामायण' (Ramayan) में हर किरदारों ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, चाहे वह भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल हो या फिर माता सीता के रोल में दीपिका चिखलिया। इनमें एक किरदार दशरथ (Ramayan Dashrath) का भी है।
रामानंद सागर की 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार बाल धुरी (Bal Dhuri) ने निभाया था। यूं तो बाल धुरी ने सालों तक इंडस्ट्री में अभिनय किया, लेकिन उन्हें असली पहचान पौराणिक शो में दशरथ की भूमिका से मिली। इस एक किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान हासिल की।
रामायण ने दिलाई सफलता
बाल धुरी हिंदी सिनेमा से ज्यादा मराठी फिल्मों में एक्टिव रहे। उन्होंने हिंदी फिल्म 'जय बजरंग बली', मराठी फिल्म 'सून माजी लक्ष्मी' और टीवी सीरीज 'सिंहासन बत्तीसी' में काम किया। मगर जब वह रामानंद सागर की रामायण में नजर आए तो छा गए।
सेट पर इमोशनल हो गए थे लोग रामानंद
बड़े बेटे राम के जन्म का उल्लास हो या फिर वनवास के चलते बेटे के लिए तड़प हो... बाल धुरी ने दशरथ बन हर इमोशन को इतनी शिद्दत से जाहिर किया कि उन्हें देख न केवल दर्शक बल्कि सेट पर मौजूद हर कोई खो जाता था। एक बार तो बाल धुरी का एक सीन देखकर रामानंद सागर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।
खबरें और भी
एक बार रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने सेट से जुड़ा एक भावुक किस्सा बताया था। उन्होंने शेयर किया था कि कैसे दशरथ के निधन वाले सीन ने सेट पर हर किसी को भावुक कर दिया था। यहां तक कि रामानंद सागर की आंखें भी नम हो गई थी। डेथ सीन के अलावा वजह यह भी थी कि उस दिन बाल धुरी का सेट पर आखिरी दिन था।
'कौशल्या' को संभलने में लगा था वक्त
बाल धुरी के आखिरी दिन शूट के चलते भी सेट पर लोग इमोशनल थे। कम लोग जानते हैं कि रामायण में दशरथ की पत्नी कौशल्या बनीं जयश्री गडकर उनकी रियल लाइफ वाइफ थीं। सुनील लहरी ने बताया था क उनकी पत्नी जयश्री को अपने पति का निधन वाला सीन देख संभलने में एक दिन का समय लगा था।
यह भी पढ़ें- Ramanand Sagar ने 'रामायण' की शूटिंग लिए किराए पर लिया था स्टूडियो, 8 घंटे का किराया था बहुत महंगा
कहां गुमनाम हैं बाल धुरी?
रामायण के बाद दशरथ बने बाल धुरी ने कई फिल्मों में काम किया। सबसे ज्यादा वह मराठी सिनेमा में एक्टिव रहे। उन्होंने करीब 22 फिल्मों में काम किया और फिर 2011 के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। आज वह कहां और क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। साल 2008 में उनकी पत्नी जयश्री गडकर का निधन हो गया था।