Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kundali Bhagya की 'प्रीता' बनीं नए घर की मालकिन, गृह प्रवेश से Shraddha Arya ने दिखाई आशियाने की पहली झलक

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 12:00 PM (IST)

    Shraddha Arya New House छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने हाल ही में एक नया घर खरीदा हैं। गृह प्रवेश से एक्ट्रेस की एक तस्वीर भी सोशल ...और पढ़ें

    श्रद्धा आर्या ने खरीदा नया घर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    श्रद्धा आर्या ने खरीदा नया घर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. श्रद्धा आर्या नए घर में हुईं शिफ्ट
    2. श्रद्धा आर्या ने गृह प्रवेश की फोटो की शेयर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Arya New Home Griha Pravesh: 'कुंडली भाग्य' में प्रीता अरोड़ा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) नए घर की मालकिन बन गई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने नए आशियाने के गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    श्रद्धा आर्या ने खरीदा नया घर

    श्रद्धा आर्या की फ्रेंड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री घर में आने से पहले रिबन काटती दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए श्रद्धा को टैग करते हुए उनकी फ्रेंड ने कैप्शन में लिखा, "मेरी बेबी का नया होम।" इसके साथ कई हार्ट की इमोजी भी बनाई हैं।

    Shraddha Arya

    यह भी पढ़ें- Shraddha Arya Injured: श्रद्धा आर्या के साथ हुआ बड़ा हादसा, तस्वीर शेयर कर बताया अपना हाल

    श्रद्धा आर्या के गृह प्रवेश की फोटो

    गृह प्रवेश का वीडियो रीशेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने अपनी दोस्त को थैंक्यू कहा। गृह प्रवेश में अभिनेत्री पीच कलर के सलवार-कमीज में दिखाई दे रही हैं। रिबन काटते हुए एक्ट्रेस ने अपने नए घर में एंट्री की है और व्हाइट थीम पर सजा उनका घर बहुत ही खूबसूरत है। 

    Shraddha Arya

    श्रद्धा आर्या ने पिछले साल ही एक नया घर खरीदा था। शादी के बाद अभिनेत्री अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने शानदार घर की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

    कौन हैं श्रद्धा आर्या के पति?

    नवंबर 2021 में श्रद्धा ने नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सरगी की फोटो शेयर की थी। वह इस साल दूसरा करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    श्रद्धा आर्या करियर

    श्रद्धा आर्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में पॉपुलर रियलिटी शो 'सिनेस्टार की खोज' से बतौर कंटेस्टेंट किया था। इसके बाद वह साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आईं। उनकी किस्मत टीवी सीरियल्स से चमकी। वह 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल' और 'कुंडली भाग्य' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वह 'नच बलिये 9' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Kundali Bhagya की संस्कारी बहू ने बिकिनी पहन दिखाया बोल्ड अवतार, लोगों ने कहा- प्रीता के संस्कार बिगड़ रहे हैं