Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lock Upp 2 को मिल गया दूसरा फाइनलिस्ट, Shivangi Joshi के रास्ते का कांटा बनेगा ये कंटेस्टेंट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:43 AM (IST)

    रितेश देशमुख और फराह खान के रियलिटी शो लॉक अप 2 को इस सीजन का दूसरा फाइनलिस्ट मिल गया है। ...और पढ़ें

    लॉक अप 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    लॉक अप 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. लॉक अप 2 का दूसरा फाइनलिस्ट हुआ कन्फर्म

    2. इस कंटेस्टेंट को मिला फिनाले का टिकट

    3. शिवांगी जोशी हैं पहली फाइनलिस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) इस वक्त सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। रितेश देशमुख और फराह खान का ये ओटीटी शो अपने अंतिम दौर में चल रहा है और टिकट टू फिनाले की रेस में जारी है। शिवांगी जोशी को लॉक अप सीजन 2 की पहली फाइनलिस्ट के तौर पर चुना गया है। 

    इसके अलावा लॉक अप 2 को अब अपना दूसरा फाइनलिस्ट भी मिल गया है, जो फिनाले में शिवांगी को टक्कर देगा। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सदस्य है, जो लॉक अप सीजन 2 का दूसरा फाइनलिस्ट बना है। 

    लॉक अप 2 का दूसरा फाइनलिस्ट कौन?

    हर्षद चोपड़ा के जाने के बाद शिवांगी जोशी (Shivango Joshi) को लॉक अप 2 के पहले फाइनलिस्ट का दर्जा मिला और डायरेक्टर फिनाले में पहुंच गई। इसके बाद रितेश देशमुख और फराह खान ने लॉक अप 2 में एक टीम बेस्ड टास्क कराया था, जिसमें 2-2 लोगों की तीन टीमें बनीं। इस टास्क में जो भी जीतता, उस टीम के एक मेंबर को कंटेस्टेंट के वोटों के आधार पर फिनाले में भेजा जाता। 

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 को मिल गया अपना पहला फाइनलिस्ट, हर्षद चोपड़ा ने जीत के लिए शिवांगी जोशी को किया इमोशनल ब्लैकमेल?

    shreya kalra lock upp2

    लेकिन ट्विस्ट तब आया, जब इस टास्क में कोई भी टीम नहीं जीती। इसके बाद शो के जज रितेश और फराह ने सभी कंंटेस्टेंट्स को अलग-अलग ले जाकर आपसी सहमति के आधार पर फिनाले में पहुंचने वाले दूसरे सदस्य के नाम पर वोटिंग कराई, जिसके तहत श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को लॉक अप 2 के फिनाले का टिकट मिला। 

    shreya kalra lockupp 2

    इसके साथ ही अब श्रेया और शिवांगी लॉक अप सीजन 2 के दो फाइनलिस्ट बन गए हैं। हालांकि, अभी शो में राम कपूर, वरुण यादव और शिल्पा शिंदे जैसे कंटेस्टेंट्स भी मौजूद हैं, जिनमें से किसी एक नाम पर तीसरे फाइनलिस्ट की मुहर लगना बाकी है। 

    खबरें और भी

    ये सदस्य लॉक अप 2 से हुआ बाहर

    श्रेया कालरा के नाम पर बतौर फाइनलिस्ट मुहर लगने के अलावा रितेश देशमुख और फराह ने शो के मेंबर्स से किसी एक ऐसे सदस्य का नाम पूछा था, जो शो को जीतने के लायक नहीं है और इस मामले में आकांक्षा चमोला के नाम पर वोटिंग सबसे ज्यादा हुई, जिसकी वजह से आकांक्षा को लॉक अप 2 से बाहर का रास्ता दिखाया गया। 

    यह भी पढ़ें- 'वह सिर्फ नाटक कर ...' Lock Upp 2 कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी पर को-एक्ट्रेस ने साधा निशाना, खोला सालों पुराना राज