Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix या प्राइम पर नहीं, 19 साल पहले दूरदर्शन पर आया था पहला K-DRAMA, साथ बैठकर देखता था परिवार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

    कोरियन ड्रामा सीरीज का दर्शकों में एक अलग क्रेज रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि पहला के-ड्रामा नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि दूरदर्शन पर आया था। ...और पढ़ें

    DD पर आया था पहले के-ड्रामा शो/ फोटो- Reddit

    DD पर आया था पहले के-ड्रामा शो/ फोटो- Reddit

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरियन ड्रामा शोज के लिए फैंस के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। खासतौर पर भारतीय ऑडियंस के बीच इसका एक अलग क्रेज है। यही वजह है कि सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी के-ड्रामा सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती है।

    अधिकतर लोगों को यही लगता है कि कोरियन ड्रामा का क्रेज दर्शकों के बीच तब बढ़ा है, जब से नेटफ्लिक्स पर के-ड्रामा शोज की तादाद बढ़ी है। हालांकि, ऐसा नहीं है। पहली कोरियन ड्रामा सीरीज न तो नेटफ्लिक्स पर आई थी और न ही प्राइम वीडियो पर। भारत में सबसे पहला के-ड्रामा शो दूरदर्शन पर दिखाया गया था।

    भारत में सबसे पहले दूरदर्शन पर आया था के-ड्रामा शो

    जिस के-ड्रामा सीरीज का जिक्र हम कर रहे हैं, वह साल 2007 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। इस शो का नाम था 'घर का चिराग', जो लोकप्रिय कोरियन सीरीज 'ज्वेल इन द पैलेस' (Jewel in the Palace) का हिंदी डब वर्जन था। यह भारत में प्रसारित होने वाले सबसे पहले कोरियन ड्रामों में से एक था, जिसे भारतीय परिवारों ने बहुत पसंद किया था।

    'घर का चिराग' का मुख्य आकर्षण शाही महल की राजनीति और शेफ्स के बीच होने वाली कड़ी कुकिंग प्रतियोगिताएं थीं, जिनमें पारंपरिक कोरियाई व्बयंजन बनाने के तरीके दिखाए जाते थे। कहानी एक गरीब और अनाथ लड़की जंग-गुम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बुद्धिमत्ता से एक साधारण कुक से कोरिया के इतिहास की पहली महिला रॉयल फिजिशियन (शाही चिकित्सक) बनती है।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-08-08 151413

    अब कहां देख सकते हैं दूरदर्शन का यह फेमस शो?

    अगर आपने अभी तक यह शो नहीं देखा है, तो इसे अब आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जहां इसका हिंदी डब वर्जन उपलब्ध है। इसके अलावा यूट्यूब पर भी इस शो की काफी क्लिप्स देखने को मिल जाएंगी। 'घर का चिराग' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ली यंग-ए ने 'सिओ जंग-गुम' का किरदार निभाया था, जो पहली महिला चिकित्सक बनती हैं।

    उनके अलावा शो में जी जिन-ही, होंग री-ना और इम हो जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं यांग मी-क्यॉन्ग, कियोन मी-री और पार्क यून-हाइ अहम किरदारों में नजर आए थे। 'घर का चिराग' के कुल 54 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे, जो लगभग 60-60 मिनट के थे।

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 को मिल गया दूसरा फाइनलिस्ट, Shivangi Joshi के रास्ते का कांटा बनेगा ये कंटेस्टेंट

    यह भी पढ़ें- 'वह सिर्फ नाटक कर ...' Lock Upp 2 कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी पर को-एक्ट्रेस ने साधा निशाना, खोला सालों पुराना राज