यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chahar Choudhary देती रहीं ऑडिशन पर नहीं मिला बिग बॉस के बाद काम, बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस सीजन 16 में अपने बेबाक अंदाज से हर किसी का दिल जीतने वालीं प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनक ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस से निकलने के बाद काम मिलने में हुई दिक्कत
- प्रियंका ने कहा नहीं मिलता टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में आसानी से काम
- प्रियंका चाहर चौधरी ने दिए लगातार ऑडिशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 16 की सेकंड रनरअप प्रियंका चाहर चौधरी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उड़ारियां शो से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस प्रियंका जब भी कोई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर डालती हैं, तो फैंस उस पर प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं।
सलमान खान के शो ने तो प्रियंका चाहर की फैन फॉलोइंग में चार चांद लगा दिए थे। जब ये शो खत्म हुआ था, तो सलमान खान ने प्रियंका को बाहर उनसे मिलने के लिए कहा था, जिसके बाद हर किसी को यही लगा था कि बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए हैं। हालांकि, अब प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि टीवी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में जल्दी क्यों काम नहीं मिलता है।
टीवी इंडस्ट्री वालों को बॉलीवुड में काम मिलना नहीं है आसान
बिग बॉस सीजन 16 की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर आते ही एकता कपूर के शो का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद ऐसा होता नहीं दिखा। प्रियंका चाहर सलमान खान के रियलिटी शो के बाद कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: एक शो में फिर साथ दिखेंगे बिग बॉस 17 के Abhishek Kumar और Priyanka Chahar Choudhary, देंगे एक-दूसरे को टक्कर
इसके अलावा सोशल मीडिया पर वह अपनी पोस्ट के साथ फैंस से जुड़ी रहीं। अब हाल ही ई-टाइम्स न्यूज से बातचीत करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर तो बात की, लेकिन साथ ही दिल का हाल बयां करते हुए कहा कि कैसे टीवी एक्टर्स को जल्दी फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिलती हैं।
खबरें और भी
उन्होंने खास बातचीत में ये भी बताया कि वह एक लंबे समय से कई प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दे रही थीं, लेकिन उनके लिए ये सब आसान नहीं था। प्रियंका ने कहा कि उन्हें इसके पीछे क्या वजह है, ये तो नहीं पता है।
जल्द ही इस वेब सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एकता कपूर के वेब शो 'दस जून की रात' में नजर आने वाली हैं। इस वेब शो में उनके अपोजिट 'गोलमाल रिटर्न्स' एक्टर तुषार कपूर नजर आने वाले हैं। प्रियंका चाहर ने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा बात तो नहीं की, लेकिन उन्होंने बातचीत में ये जरूर कहा कि वह शुक्रगुजार हैं कि उन्हें फाइनली वेब शो मिला है।
.png)
उन्होंने बताया कि वह टीवी और नॉन-फिक्शन शो के बाद थोड़ा बदलाव चाहती थीं। आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म लतीफ टू लादेन' से की थी।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary की बोल्ड फोटोज ने छुड़ाए फैंस के पसीने, सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा ये हॉट लुक