विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लोग नहीं चाहते थे Shaheer Sheikh बने Mahabharat के अर्जुन', प्रोड्यूसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Mon, 14 Oct 2024 03:20 PM (IST)

पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) में अभिनेता शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने अर्जुन का किरदार निभाया था जिसने उन्हें घर-घर में ...और पढ़ें

महाभारत में शहीर शेख ने निभाया था अर्जुन का किरदार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रम
महाभारत में शहीर शेख ने निभाया था अर्जुन का किरदार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रम

HighLights

  1. महाभारत में अर्जुन बने थे शहीर शेख
  2. अर्जुन के लिए शहीर ने की सालों मेहनत
  3. दो पत्ती में कृति के साथ दिखाई देंगे एक्टर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक कथा महाभारत (Mahabharat) पर यूं तो कई टीवी शोज बने हैं, लेकिन साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुए सिद्धार्थ तिवारी क महाभारत सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई। शो के कलाकारों ने जिस तरह महाभारत के सभी पात्रों को निभाया था, वो दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। आज भी महाभारत का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है।

महाभारत में कृष्ण का किरदार जहां सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) ने निभाया था, वहीं अर्जुन शहीर शेख (Shaheer Sheikh) बने थे। मगर शायद ही आपको पता हो कि कई लोग शहीर शेख को अर्जुन बनते हुए नहीं देखना चाहते थे। इसका खुलासा शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने किया है।

प्रोड्यूसर ने की शहीर की तारीफ

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों शहीर शेख को महाभारत के सबसे बड़े योद्धा अर्जुन का किरदार निभाने के लिए चुना। उन्होंने कहा कि अर्जुन की कास्टिंग बहुत क्रिटिकल थी। मैं शहीर के साथ नव्या सीरियल में काम कर चुका था। शहीर के पास अपनी एक पर्सनैलिटी है। वह बहुत डीप स्प्रिचुअल इंसान हैं।

यह भी पढ़ें- Hina Khan से मिलने पहुंचे महाभारत के 'अर्जुन', कैंसर से लड़ने के हौसले को किया सलाम

Shaheer Sheikh as Arjuna in Mahabharat- Facebook

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि शहीर अंदर से बहुत इमोशनल हैं और उनका कैरेक्टर अर्जुन जैसा था, क्योंकि युद्ध के मैदान में अर्जुन ने भी अपने परिवार के खिलाफ लड़ने से इनकार कर दिया था और बाद में उन्होंने कृष्णा भगवान से पूरे विचार के बारे में समझा और फिर फैसला लिया। प्रोड्यूसर ने कहा कि शहीर भी बिल्कुल ऐसे हैं और उन्होंने पहले भी उनके साथ काम किया था और अभिनेता यह किरदार निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। 

शहीर के अर्जुन कैरेक्टर के खिलाफ थे लोग

सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि लोग शहीर शेख के अर्जुन रोल के खिलाफ थे। बकौल प्रोड्यूसर- 

कई लोगों को लग रहा था कि वह इस किरदार के लिए सही इंसान नहीं हैं लेकिन मुझे उनमें पूरा भरोसा था और मुझे उसकी मेहनत दिख रही थी कि इसे कितना निभाना चाहता है, क्योंकि जब यह कॉम्बिनेशन बैठता है तो बहुत अच्छा काम करता है।

डेढ़ साल तक की कढ़ी मेहनत

प्रोड्यूसर ने कहा कि शहीर ने अर्जुन के किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। वह उनके शो नव्या में नजर आए थे, जो एक कॉलेज लव स्टोरी थी। ऐसे में महाभारत में अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें अपनी फिजिक्स पर बहुत ध्यान देना था और उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने डेढ़-दो साल खुद पर बहुत काम किया और उन्होंने खुद की वैसी ही फिजिक्स बनाई, जैसी प्रोड्यूसर की डिमांड थी। 

यह भी पढ़ें- एकता कपूर की 'महाभारत' पर भड़के 'भीष्म पितामाह' Mukesh Khanna, बोले- टैटू वाली थी उनकी 'द्रौपदी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।