Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik Pregnancy: झूले पर बैठकर रुबीना दिलैक ने दिखाया बेबी बंप, नई जर्नी को इंजॉय करते दिखी एक्ट्रेस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 02:01 PM (IST)

    Rubina Dilaik Pregnancy Video छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बीते दिन अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने ...और पढ़ें

    Rubina Dilaik Pregnancy Video (Photo Credit: Instagram)
    Rubina Dilaik Pregnancy Video (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रुबीना दिलैक ने शेयर किया बेबी बंप के साथ वीडियो
    2. एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आई खुशी
    3. फैंस को भी पसंद आया रुबीना का वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Pregnancy Video: छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बीते दिन अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगा दी है। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने तब तक इस बात को स्वीकार नहीं किया था। हालांकि, कल यानी 16 सितंबर को उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर कर सबको बता दिया।

    अब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी लाइफ की इस नई जर्नी को काफी इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद अब रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस झूले पर बैठ कर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik Pregnancy: जब रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला के रिश्ते में आ गई थी दरार, अलग होने का बना लिया था मन

    रुबीना दिलैक ने शेयर किया वीडियो

    एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ घंटो पहले ही एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को फिर से बेबी बंप की एक झलक दिखाई है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के एथनिक सूट पहने दिखाई दे रही है। इस सूट के साथ उन्होंने मिंट ब्लू प्रिंटेड दुपट्टा लिया है। साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में सिल्वर झुमके और खुले बाल रखे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रुबीना बगीचे के झूले पर बैठ कर धीरे-धीरे झूलते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है। वीडियो के साथ उन्होंने म्यूजिकल धून लगाई है और कैप्शन में पिंक कलर का दिल वाला इमोजी डाला है।

    खबरें और भी

    फैंस को पसंद आया रुबीना का वीडियो

    फैंस को रुबीना का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, वो इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'रूबी प्लीज रोज काला टीका लगाओ'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'आप अब तक की सबसे खूबसूरत मां होंगी'। तीसरे ने कमेंट में लिखा 'सादगी, ग्रेस और चमक'।

    बता दें कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'छोटी बहू' से की थी। इसके बाद रुबीना ने कई शो में भाग लिया। एक्ट्रेस 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर नन्हे मेहमान के आने की दी जानकारी