यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajan Shahi के नए नियम से मुश्किल में YRKKH के एक्टर्स! सेट पर इश्क फरमाने पर मिलेगी ये सजा
राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से ऑडियंस के दिलों में राज कर रहा है। हाल ही में लीड एक्टर्स शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो ...और पढ़ें

HighLights
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर्स के लिए राजन शाही का नया नियम
- हाल ही में शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला को किया था बाहर
- रोहित पुरोहित और गर्विता सधवानी हैं नए अरमान और रूही
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन का फेमस और लंबे समय तक चलने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' पिछले कुछ दिनों से निगेटिव पब्लिसिटी को लेकर चर्चा में है। राजन शाही की इंडस्ट्री में सुलझे और समझदार डायरेक्टर की इमेज है। उनका शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले काफी समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। मगर 'ये रिश्ता...' ने कुछ अलग वजहों से सुर्खियां भी बटोरी।
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है। पारिवारिक सीरियल होने के कारण यह लोगों की पसंद में आज भी बना हुआ है। इस सीरियल में अरमान-अभिरा और रूही की लव स्टोरी दिखाई गई है। इसमें अरमान के कैरेक्टर को शहजादा धामी और रूही के रोल को प्रतीक्षा होनमुखे प्ले कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
राजन शाही ने बनाया नया रूल
शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे की बर्खास्तगी की खबरें हर तरफ छाई रहीं। उन्हें बाहर निकालने का कारण उनका अनप्रोफेशनल बिहेवियर बताया जा रहा था। इसी के साथ शहजादा और प्रतीक्षा के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी सामने आने लगीं, जिससे शूटिंग करने में परेशानी होती थी। ऐसा कहा जाने लगा कि प्रतीक्षा और अरमान ज्यादातर टाइम एक दूसरे के साथ स्पेंड करते थे और दूसरों को नजरअंदाज करते थे।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' वैसे ही स्टार कास्ट को बदले जाने को लेकर पहले भी लाइमलाइट में रह चुका है। ऐसे में राजन शाही (Rajan Shahi) ने नए एक्टर्स (रोहित पुरोहित और गर्विता सधवानी) को कास्ट करने से पहले उनसे 'नो डेटिंग पॉलिसी' का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया।
खबरें और भी
क्लॉज तोड़ने पर मिलेगी ये सजा
जूम एंटरटेनमेंट के मुताबिक, रोहित पुरोहित ने बताया कि ये क्लॉज उनके कॉन्ट्रैक्ट में था। उन्होंने बताया कि, 'राजन शाही के नए क्लॉज में ये है कि शो के सेट पर किसी को डेट करना या अफेयर ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उन्हें तुरंत सीरियल से निकाल दिया जाएगा।'
बता दें कि रोहित पुरोहित असल जिंदगी में शीना बजाज से शादी कर चुके हैं। शीना भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'बेस्ट ऑफ लक निकी', 'थपकी प्यार की' जैसे कुछ शो में काम किया है।