Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivangi Joshi: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर दिखाई अपनी डायमंड रिंग

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 03:03 PM (GMT+05:30)

    टेलीविजन इंडस्ट्री की चुलबुली और बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा ...और पढ़ें

    शिवांगी जोशी (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शिवांगी जोशी (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सेकंड जेनरेशन की स्टोरी में लीड एक्ट्रेस थीं शिवांगी जोशी
    2. शिवांगी जोशी की सगाई की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म
    3. एकट्रेस ने दिखाई डायमंड रिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों मनोरंजन जगत से कई स्टार्स की शादी और सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की सगाई की खबरें सामने आई थीं। अब एक और एक्ट्रेस की सगाई की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा बनाकर शिवांगी जोशी ने लोगों का दिल जीता था। इस शो के बाद उनकी पापुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी। इस शो के बाद शिवांगी 'बरसातें' में भी नजर आईं। वहीं, सीरियल से अलग शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

    शिवांगी जोशी की हो गई सगाई?

    हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस ने उनकी सगाई का अनुमान लगाया है। दरअसल, शिवांगी ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शिवांगी की तस्वीरों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देख हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है या यह किसी विज्ञापन के लिए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

    यह भी पढ़ें: Kiss Day 2024: 91 साल पहले शूट हुआ था सबसे लंबा किसिंग सीन, अपने ही पति को चूमने पर ट्रोल हुई थीं देविका रानी

    फैंस हुए सरप्राइज

    शिवांगी की पोस्ट पर उनके दोस्त राजीव आदतिया ने कमेंट किया- मुझे सच में लगा ये कब कैसे हो गया और मुझे कैसे पता नहीं चला? वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'सच में लगा आप शादी करने वाली हो। मोय मोय हो गया।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: YRKKK: पुरानी कास्ट पर राजन शाही के बयान से मची खलबली, बोले- 'पर्दे के पीछे की कहानी कोई नहीं सुनना चाहता'