विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर्स के बाद OTT पर हंसाने आ रही 7.5 IMDb रेटिंग की फिल्म, कॉमेडी से भरी है 2 घंटे 30 मिनट की ड्रामा

Updated: Sun, 23 Aug 2026 04:33 PM (IST)

सिनेमाघरों के बाद रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा (Romantic Comedy Drama) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ओटीटी पर आ रही है रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर आ रही है रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. ओटीटी पर नई रोम-कॉम ड्रामा की एंट्री

  2. बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म

  3. मनोरंजन से भरपूर है ढाई घंटे की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप घर बैठे हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं जो जल्द ही सिनेमाघरों से उतरकर एक टॉप रेटेड रोम-कॉम ड्रामा रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी मनोरंजक है। कलाकारों की परफॉर्मेंस भी फिल्म को मस्ट वॉच (Must Watch) बनाती है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब चूंकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है तो इसे देखने की बेताबी और भी बढ़ गई है।

फिल्म को मिला था पॉजिटिव रिव्यू

यह फिल्म अन्बे डायना (Anbe Diana)। तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा अन्बे डायना का निर्देशन परी इलावझगन ने किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और क्रिटिक्स ने इसकी सराहना की। 

बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे करोड़ों

एक हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर होने के कारण दर्शकों के बीच भी इसकी चर्चा हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। कम बजट में बनी फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

किस ओटीटी पर है अन्बे डायना?

IMDb से 7.5 रेटिंग पाने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों से उतरने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 28 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। आप इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV Tamil (@sonyliv.tamil)

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी अलग-अलग संस्कृतियों के टकराव, परिवार के दबाव और पारंपरिक परवरिश से जुड़ी हिचकिचाहट को दिखाती है। सीता कृष्णन नाम का शख्स, मॉडर्न एंग्लो इंडियन मैजिक डायना के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में होता है लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते वह किसी और से सगाई कर लेता है। मगर बाद में उसे एहसास होता है कि वह मैजिक के बिना नहीं रह सकता है और यहां से शुरू होता है असली ड्रामा। 

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई लेटेस्ट Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस के बाद Hotstar की बनी नंबर-1 फिल्म; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

यह भी पढ़ें- OTT पर धमाचौकड़ी मचाएगा 'बंदर', Bobby Deol की थ्रिलर फिल्म कब और कहां होगी स्ट्रीम?