OTT पर छाई लेटेस्ट Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस के बाद Hotstar की बनी नंबर-1 फिल्म; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस की सफलता के बाद OTT पर आई है और आते ही इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है।

ओटीटी पर छाई कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो महीने के इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड की एक कॉमेडी फिल्म (Comedy Film) ने ओटीटी (OTT) पर दस्तक दे दी है। पहले बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े और अब ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बाजी मार ली।
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो इस साल की हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। मल्टीस्टारर फिल्म में कॉमेडी भर-भरकर है जो आपको 2 घंटे 43 मिनट तक बोर नहीं होने देगी। फिल्म में आइकॉनिक डायलॉग्स हैं जिन पर आपकी हंसी छूट जाएगी।
दो महीने बाद ओटीटी पर आई फिल्म
यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) है। करीब दो महीने बाद फिल्म बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी पर आई है। पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापा और अब ओटीटी पर आते ही फिल्म ने सारी ट्रेंडिंग फिल्मों को पछाड़कर खुद नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर निकली सुपरहिट
26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दुनियाभर में करीब 192 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। यह इस साल की अब तक पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
किस ओटीटी पर है वेलकम टू द जंगल?
अब फिल्म सिनेमाघरों से उतरकर सीधे दर्शकों के लिए घर-घर पहुंच गई है। यह फिल्म एक दिन पहले यानी 21 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज की गई। फिल्म ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही टॉप 10 की लेटेस्ट फिल्मों और सीरीज को पछाड़कर नंबर-1 स्पॉट पर अपनी जगह बना ली। ओटीटी पर फिल्म को धड़ल्ले से देखा जा रहा है।

वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट
वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी समेत बॉलीवुड के कई और कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।
