विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prime Video पर आई 2 घंटे 30 मिनट की इंटेंस Romantic Thriller, थिएटर्स के बाद OTT पर जमाई धाक

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:48 PM (IST)

तीन हफ्तों में ही सिनेमाघरों से हटकर एक इंटेंस रोमांटिक थ्रिलर (New Romantic Movie) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

ओटीटी पर रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते फिल्में सिनेमाघरों में आती हैं और फिर एक महीने बाद सीधे ओटीटी पर दस्तक देती हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म आई है जो 21 दिन बाद ही बड़े पर्दे से हट गई।

30 जुलाई को सिनेमाघरों में एक रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कम बजट में बनी फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक नसीब नहीं हुए। मगर लोग इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे जो अब आखिरकार खत्म हो गया है।

राशा थडानी की रोमांटिक फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है अजय भूपति के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम'(Srinivasa Mangapuram)। फिल्म में महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, खलनायक की भूमिका में अभिनेता मोहन बाबू (Mohan Babu) हैं।

Rasha Thadani

ओटीटी पर 5 भाषा में है मौजूद

यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित होने के बाद इसे 21 दिनों में ही बड़े पर्दे से हटाकर ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आज से स्ट्रीम हो गई है। इसे आप पांच भाषाओं में देख सकते हैं। यह प्राइम वीडियो पर तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में मौजूद है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'श्रीनिवास मंगपुरम' बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में कुल 7.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की असफलता के चलते ही इसे जल्दी ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया।

mohan babu movie

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी श्रीनू (जय कृष्णा) के बारे में है, जिसे मंदिर में एक ताकतवर नेता की बेटी मांगा (राशा थडानी) पर अपना दिल हार जाता है। श्रीनू और मांगा के प्यार के बीच उनका परिवार आ जाता है जो सालों से एक-दूसरे के दुश्मन हैं। फिल्म की कहानी निर्देशक अजय भूपति ने ही लिखी है।

यह भी पढ़ें- सस्पेंस से भरी 2 घंटे 48 मिनट की Thriller, सिनेमाघरों के बाद Hotstar पर गर्दा उड़ाने आ रही है फिल्म

यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा, IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग; Must Watch है फिल्म