Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में छा गई Dhurandhar 2! OTT पर आते ही रणवीर सिंह की फिल्म ने क्रैश कर दिया Netflix?

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:00 PM (IST)

    महीनों इंतजार के बाद आखिरकार धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 On Netflix) पर आ गई है। फिल्म के चलते पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स ही क्रैश हो गया। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के चलते क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 के चलते क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ाने आ गई है। भारतीय दर्शक भले ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, लेकिन विदेशों में इस फिल्म ने ऑनलाइन दस्तक दे दी है। पाकिस्तान में फिल्म तहलका मचा रही है।

    जब धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म रिलीज हुई थी तो यह फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बैन कर दी गई थी। कराची के लियारी में आतंकवादी नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया गया। हालांकि, जब यह फिल्म पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स पर आई तो यह पड़ोसी मुल्क में नंबर 1 बन गई थी। अब दूसरा पार्ट देखने के चलते नेटफ्लिक्स ही क्रैश हो गया।

    नेटफ्लिक्स पर आई धुरंधर 2

    धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 On Netflix) भारत को छोड़ दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। नेटफ्लिक्स पाकिस्तान (Netflix Pakistan) में भी फिल्म स्ट्रीम हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने दाव किया है कि जैसे ही फिल्म ओटीटी पर आई, मिनटों में ही नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया।

    पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स

    पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में आज ही धुरंधर रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया है। पाकिस्तानी इंतजार ही कर रहे थे कि कब रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स फिल्म डालें और सब एक साथ मिल कर क्लिक करें। इस तरह धुरंधर का शौक देखा गया है इधर।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की OTT रिलीज में हुआ लोचा, विदेशों में हो गई रिलीज, क्या है भारत में फिल्म स्ट्रीमिंग का अपडेट!

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by maviya umer farooqui (@kaam_wali_baat)

    फिल्म को लेकर पाक लोगों के बीच बज

    यूजर ने आगे कहा, "अब सच या झूठ,कुछ भी दिखाया गया हो, वो अलग बात है। लेकिन पाकिस्तानी ये देखना चाहते हैं कि फिल्म बनी कैसे है। रणवीर सिंह का कैरेक्टर कैसा है, ये तो सबको पता है। लियारी में सच में ऐसा हुआ था या नहीं, वो बाद की बात है।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT Release: आ गया अपडेट! IPL 2026 के बाद होगा 'हमजा' का दीदार, इस डेट को आंधी बनकर आएगा 'धुरंधर'