Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी फिल्म के नए वर्जन ने OTT पर काटा गदर, इंडिया में ट्रेंडिंग में टॉपर बनी थ्रिलर

    Updated: Sun, 24 May 2026 02:42 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में 6 महीने पुरानी एक फिल्म का नया वर्जन रिलीज हुआ है, जो जमकर धमाल मचा रहा है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कमाल कर रही है पुरानी फिल्म

    2. धड़ल्ले से देखा जा रहा है फिल्म का नया वर्जन

    3. बॉक्स ऑफिस पर किया था ऐतिहासिक प्रदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर अक्सर एक न एक नई फिल्म या वेब सीरीज ट्रेंडिंग में बनी रहती है। लेकिन हैरानी तब होती है, जब कोई पुराना थ्रिलर ओटीटी पर धमाल मचा रहा होता है। इस मामले में एक 6 महीने पुरानी फिल्म का नया वर्जन हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो आते ही ऑडियंस की पहली पसंद बन गया है। 

    आलम ये है कि अब ये फिल्म ओटीटी पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है और पूरे इंडिया में फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है, जिसका नया वर्जन ओटीटी पर छाया हुआ है। 

    ओटीटी पर छाया पुरानी मूवी का नया वर्जन

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे करीब 6 महीने पहले बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी का जॉनर स्पाई थ्रिलर था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी। 3 घंटे से ज्यादा लंबी इस मूवी की कहानी ने हर किसी का दिल जीता और क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले।

    यह भी पढ़ें- फिर से Netflix पर आ रही Ranveer Singh की Dhurandhar, लेकिन कहानी में ट्विस्ट; फैंस कंफ्यूज

    dhurandhar (4)

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म धुरंधर की जा रही है। हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर पार्ट-1 का रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।

    dhurandhar bts

    ओटीटी पर आते ही धुरंधर के इस नए वर्जन ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और ये मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है। भारत में नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रॉ अनदेखा को खूब देखा जा रहा है, जिसकी वजह से ये मस्ट वॉच फिल्म के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। 

    खबरें और भी

    ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी धुरंधर 2

    धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज से सही मायनों में भारतीय सिनेमा में सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। दोनों मूवीज ने 3100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर अपनी छाप छोड़ी है। बात करें धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज की तरफ तो 4 जून 2027 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Film और Movie का अंतर पता है? एक ही समझने की कर बैठे हैं गलती, डिटेल में समझें दोनों के बीच फर्क