Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं मरते दम तक...' Satluj मूवी के ओटीटी से हटाए जाने के बाद आया दिलजीत का रिएक्शन, फैंस से की ये अपील

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:12 PM (IST)

    दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मूवी सतलुज को जी5 ने रिलीज करने के दो दिन बाद ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया। अब दिलजीत ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए वी ...और पढ़ें

    जी5 ने दो दिन में ही हटाई सतलुज मूवी

    जी5 ने दो दिन में ही हटाई सतलुज मूवी

    HighLights

    1. जी5 ने दो दिन में ही हटाई सतलुज मूवी

    2. दिलजीत दोसांझ का आया रिएक्शन

    3. फिल्म हटाने के बाद क्या बोले एक्टर?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म 'सतलुज' के भारत में रिलीज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही Zee5 से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, एक्टर ने फिल्म के कम समय तक उपलब्ध रहने के बावजूद उसे सपोर्ट करने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और जिन लोगों ने इसे पहले ही देख और डाउनलोड कर लिया था, उनसे इसे दूसरों के साथ शेयर करने की अपील की।

    दिलजीत ने की लोगों से ये अपील

    दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ' एक बार कोई चीज ऑनलाइन आ जाए, तो उसे मिटाया नहीं जा सकता'। दिलजीत ने उन लोगों से अपील की जिन्होंने फिल्म देखी और डाउनलाउड की है। उन्होंने कहा कि आप उनके साथ शेयर करें जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म के रिलीज करने के सफल में कितनी मुश्किलें आई हैं।

     

    यह भी पढ़ें- OTT से हटी फिल्म 'सतलुज', समर्थन-विरोध के बीच पंजाब में छिड़ी बहस; दिलजीत बोले- इंटरनेट से अब कोई हटा नहीं सकता

    दिलजीत ने कही ये बात

    दिलजीत ने कहा, 'मैं 'सतलुज' (Satluj Movie) देखने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आया। मुझे जिस बात का डर था, वही हुआ। मुझे लगा था कि फिल्म सोमवार तक हटा दी जाएगी, लेकिन यह उम्मीद से पहले ही हो गया। इसीलिए हमने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। बिना किसी प्रमोशन के फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करना ही सबसे अच्छा था। आज के युवा जसवंत सिंह खालरा के बारे में बात कर रहे हैं। हर घर में जसवंत सिंह खालरा की चर्चा हो रही है। आप मुझे जितना चाहें उतना परेशान कर सकते हैं। मैं मरते दम तक पंजाब के साथ हूं'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

     

    लोगों से की ये अपील

    दिलजीत ने कहा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे खुशी और सुकून है कि फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंच गई। बहुत से लोगों ने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है। एक बार जब कोई चीज ऑनलाइन आ जाती है, तो वह कभी डिलीट नहीं होती। मैंने राजस्थान का एक वीडियो देखा जिसमें लोग फिल्म देख रहे थे; मुझे बहुत खुशी हुई। प्लीज इसे अपने दोस्तों और अपने आस-पास के सभी लोगों को दिखाएं'।

    सतलुज के बारे में

    'सतलुज' फिल्म 1990 के दशक में पंजाब के सबसे बुरे दौर में से एक पर आधारित है, जब आम नागरिक कथित तौर पर गायब हो गए थे और उनके परिवारों को बताए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    इस फ़िल्म का ओरिजिनल नाम 'पंजाब '95' था और इसे 2022 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन अब तक इसे सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म मेकर्स का आरोप है कि CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने को कहा था।

    शुक्रवार, 3 जुलाई को 'सतलुज' को बिना किसी प्रमोशन और कट के Zee5 पर रिलीज किया गया। क्रिटीक्स और दर्शकों ने फिल्म को सराहा, हालांकि रिलीज के 2 दिन बाद ही फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

    हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहलयान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत में क्यों 'बैन' हुई दिलजीत दोसांझ की Satluj मूवी? सीबीएफसी से लेकर OTT से हटाने तक, क्या है पूरा विवाद?