Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थिएटर्स के बाद OTT पर 'है जवानी तो इश्क होना है', कब और कहां स्ट्रीम होगी Varun Dhawan की फिल्म?

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

    Hai Jawani Toh Ishq Hona OTT Releae: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की ओटीटी रिलीज अपडेट सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    'है जवानी तो इश्क होना है' ओटीटी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    'है जवानी तो इश्क होना है' ओटीटी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

    2. वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म

    3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया अच्छा कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को इस महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बंदर और पेड्डी जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद निर्देशक डेविड धवन की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी और ऑडियंस का दिल जीता।

    थिएटर्स में कमाल दिखाने के बाद अब 'है जवानी तो इश्क होना है' की ओटीटी रिलीज की तैयारी शुरू हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओटीटी पर आप इसे कब और कहां देख सकते हैं। 

    ओटीटी पर कहां आएगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

    आज के दौर में देखा जाता है कि फिल्मों की थिएटर रिलीज के साथ ही ओपनिंग क्रेडिट में उसके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम रिवील कर दिया जाता है। 'है जवानी तो इश्क होना है' के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। बड़े पर्दे पर आने से पहले वरुण धवन की इस मूवी के डिजिटल राइट्स की डील मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) के साथ हो गई थी। 

    यह भी पढ़ें- Peddi पर भारी पड़ गई वरुण धवन की HJTIHH, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में बिगाड़ दिया सारा गणित

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 5

    ऐसे में सिनेमाघरों में से उतरने के बाद आपको ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी 'है जवानी तो इश्क होना है' की ओटीटी रिलीज विंडो की समय सीमा में काफी समय शेष है।

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai worldwide collection

    माना जाता है कि थिएटर रिलीज के करीब 40-60 दिन के भीतर किसी भी हिंदी फिल्म को ऑनलाइन पेश किया जाता है। इस आधार पर अभी तो 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को पहला महीना भी पूरा नहीं हुआ है।

    लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वरुण धवन की ये फिल्म तय समय से पहले ही ऑनलाइन स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, अभी फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

    बॉक्स ऑफिस पर किया ठीकठाक प्रदर्शन

    बात की जाए 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमर्शियल परफॉर्मेंस के बारे में तो रिलीज के 17 दिन के भीतर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की ये मूवी 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: मंगलवार को Varun Dhawan की फिल्म को आई राहत की सांस, अचानक बढ़ी कमाई