Lenin OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा जमाने आ रही है लेनिन, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
साउथ फिल्म अभिनेता अखिल अक्कीनेनी की लेटेस्ट फिल्म लेनिन की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। ...और पढ़ें
-1785645448033_m.webp)
ओटीटी पर आएगी लेनिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां आएगी लेनिन
अखिल अक्कीनेनी की नई फिल्म
इस प्लेटफॉर्म पर की जाएगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्कीनेनी ने हाल ही में फिल्म लेनिन (Lenin) के जरिए सिनेमाघरों में जोरदार वापसी की थी। माइथोलॉजिकल और एक्शन टच वाली लेनिन ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
अब मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अखिल अक्कीनेनी स्टारर लेनिन को ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब आएगी लेनिन
अक्सर देखा जाता है कि सिनेमाघरों में रिलीज के करीब महीनेभर साउथ फिल्मों को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाता है। क्योंकि इन मूवीज के डिजिटल राइट्स की डील थिएटर्स रिलीज से पहले कर दी जाती है। इस आधार पर अखिल अक्कीनेनी की लेनिन के मामले भी इसकी ओटीटी रिलीज का सौदा मेकर्स ने बड़े पर्दे पर आने से पहले ही कर दिया था, जिसकी डील ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) के साथ हुई है।
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu ने एक्स-देवर की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, तारीफ में शेयर किया पोस्ट

मेकर्स की तरफ से अब ये साफ कर दिया है कि आने वाले 7 अगस्त 2026 को अखिल अक्कीनेनी की लेनिन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद जी5 ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट शेयर कर दी है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि जी5 पर आपको ये साउथ फिल्म हिंदी भाषा में देखने को मिलेगी या नहीं।
The roar begins. 🔥
— ZEE5 Telugu (@ZEE5Telugu) August 1, 2026
A story of love, revenge, and revolution is all set to take over your screens.#Lenin premieres on August 7, exclusively on Telugu ZEE5.#BlockbusterLENIN@akkineniakhil @BhagyashriBose @nagavamsi19 @KishoreAbburu @MusicThaman pic.twitter.com/erTH7OLf5W
लेकिन इतना तय किया गया है कि तेलुगु भाषा में 7 अगस्त को जी5 पर लेनिन का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली लेनिन ने सही मायनों में अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है, अब देखना ये होगा कि ओटीटी पर ये क्या कमाल दिखाती है।
लेनिन की कमाई
गौर किया जाए लेनिन की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 70 करोड़ के करीब रहा है। जिसके आधार पर लेनिन कमर्शियल तौर पर एक एवरेज मूवी रही है।