Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix Releases: नहीं मिलेगी फुर्सत, 24 से 31 मई तक नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका; आएंगी जबरदस्त सीरीज-फिल्में

    Updated: Sat, 23 May 2026 07:47 PM (IST)

    मई का आखिरी हफ्ता फैंस के लिए बिल्कुल भी बोरियत भरा नहीं होगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर उन्हें सस्पेंस भी मिलेगा और मिस्ट्री भी। नीचें देखें नेटफ्लिक्स र ...और पढ़ें

    Netflix पर पूरे हफ्ते रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में/ फोटो- Instagram

    Netflix पर पूरे हफ्ते रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) कभी भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करता। यहां फैंस को बॉलीवुड देखना हो, कोरियन ड्रामा या फिर हॉलीवुड, हर तरह का कंटेंट मिलता है। मई का महीना अपने आखिरी दिनों की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारी हो चुकी है। 24 से 31 मई के बीच नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी, नीचे देखें पूरी लिस्ट:

    हिट द थर्ड केस (Hit: The Third Case)

    साउथ सुपरस्टार नानी की तेलुगु क्राइम ड्रामा फिल्म 'हिट द थर्ड केस' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। मूवी ने नानी एसपी अर्जुन सरकार की भूमिका में दिखाई देंगे।

    रिलीज डेट- 29 मई

    यह भी पढ़ें- Netflix पर अव्वल निकली 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर, OTT पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग में मार ली बाजी

    रेट्रो (Retro)

    एक तरफ जहां नानी क्राइम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, तो वहीं 'करुप्पु' एक्टर सूर्या की रोमांटिक एक्शन एपिक ड्रामा 'रेट्रो' भी इसी महीने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सूर्या एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे, जो अपने प्यार की खातिर सबकुछ छोड़ना चाहता है। मूवी में उनके साथ पूजा हेगड़े है।

    रिलीज डेट- 31 मई

    गोट (GOAT)

    नेटफ्लिक्स पर एक्शन और रोमांस के अलावा एनिमेशन भी होगा, क्योंकि हॉलीवुड फिल्म GOAT कल यानी कि रविवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। जिसमें केलेब मैकलॉघलिन, गेब्रियल यूनियन, डेविड हार्बस, स्टीफन करी जैसे सितारों ने एनिमेटेड किरदारों के लिए आवाज दी है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 24 मई

    बैड थॉट्स सीजन 2 (Bad Thoughts Season 2)

    कॉमेडियन टॉम सेगुरा के निर्देशन में बनी डार्क कॉमेडी एंथोलॉजी सीरीज का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है। जिसमें कुल 6 एपिसोड हैं और हर एक में अलग और डिफरेंट कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह सीरीज दिमाग में आने वाले अजीब, डरावने, मजेदार ख्यालों पर आधारित है।

    रिलीज डेट- 24 मई

    अ गुड गर्ल गाइड टू मर्डर सीजन 2 ( A Good Girl Guide to Murder 2)

    अ गुड गर्ल गाइड टू मर्डर हॉली जैक्सन के मशहूर उपन्यास पर आधारित है, जिसका सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आने जा रहा है। 6 एपिसोड की इस सीराज की कहानी पिप फिट्ज-अमोबी नाम की एक 17 साल की लड़की की है, जो 5 साल पहले हुई एक हत्या के केस को स्कूल के एक प्रोजेक्ट के बहाने दोबारा खोलती है।

    रिलीज डेट- 27 मई 2026

    द फोर सीजन 2 (The Four Seasons 2)

    नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय सीरीज 'द फोर' की अगली कड़ी बेहद ट्विस्ट और दुखों से भरी होने वाले है। पहले सीजन के अंत में निक की कार दुर्घटना में मौत हो जाती है और सीजन के अत में यह पता चलता है कि निक की गर्लफ्रेंड जिन्नी प्रेग्नेंट हैं। दूसरे सीजन में 'जिन्नी की प्रेग्नेंसी' कहानी का बड़ा हिस्सा है।

    रिलीज डेट- 28 मई

    मर्डर माइंडफुली सीजन 2 (Murder Mindfully season 2)

    मर्डर माइंडफुली एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें दूसरे सीजन में कई अनोखी घटनाओं की कहानी आगे बढ़ेगी। पहले सीजन में माइंडफुलनेस के नियमों का पालन करते हुए ब्योर्न डिमेल दो बड़े माफिया के गुटों को खत्म कर देता है और इस सीजन में उसके सामने कई और अजीब परिस्थियां आने वाली हैं।

    रिलीज डेट- 28 मई

    यह भी पढ़ें- OTT एप्स का करते हैं इस्तेमाल? बच्चों की सेफ्टी के लिए तुरंत बदलें ये जरूरी सेटिंग्स