Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं मौत का खौफ, तो कहीं रोमांस-थ्रिल... जुलाई में Netflix पर मचेगा तांडव, आ रहीं 9 दमदार सीरीज

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:40 PM (IST)

    Netflix Release In July: जुलाई के महीने में तांडव मचाने के लिए दमदार सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस महीने रोमांस, कॉमेडी से लेकर दमदार क्राइम थ्रिलर हो ...और पढ़ें

    जुलाई के महीने में नेटफ्लिक्स पर आर रहीं दमदार सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जुलाई के महीने में नेटफ्लिक्स पर आर रहीं दमदार सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के महीने में मानसून आए, चाहे न आए लेकिन मनोरंजन की बरसात खूब होने वाली है। इस महीने में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज (Web Series) रिलीज होने के लिए कतार में हैं जो आपको जरा भी बोर नहीं होने देगा।  

    जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix Release In July) पर न आपको कॉमेडी की कमी खलेगी और न ही थ्रिल और ड्रामे की। अपकमिंग सीरीज (Upcoming Series) में आपको मनोरंजन का भरपूर स्वाद मिलने वाला है।

    1 जुलाई से 31 जुलाई तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अपकमिंग सीरीज के बारे में जानिए सारी डिटेल्स...

    सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3 (Survival of the Thickest 3)

    कॉमेडी सीरीज सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और अब बारी तीसरे सीजन की है। कहानी एक ऐसी स्टाइलिस्ट मैविस ब्यूमंट की है जो प्लस साइज महिलाओं को रीप्रेजेंट करती है और प्यार की बजाय सेल्फ हैप्पिनेस पर ध्यान देना शुरू करती है। इसी के साथ उसे अपनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। 

    रिलीज डेट- 2 जुलाई

    वर्स्ट नेर एवर (Worst Neighbour Ever)

    क्या आप अपने पड़ोसी को जानते हैं? अगर आपने नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज वर्स्ट नेबर एवर देख ली तो पड़ोसियों की हरकत से आपका दिल दहल जाएगा। यह एक अमेरिकी ट्रू-क्राइम डॉक्युसीरीज है। यह सीरीज 'वर्स्ट रूममेट एवर' का स्पिन-ऑफ है। 4 एपिसोड की सीरीज में चार अलग-अलग सबसे बुरे पड़ोसियों की कहानी दिखाई जाएगी जो सच्ची घटना पर आधारित है। 

    रिलीज डेट- 1 जुलाई

    Netflix

    Photo Credit - YouTube

    सुपर सुब्बू (Super Subbu)

    यह एक अपकमिंग वेब सीरीज है जिसकी कहानी सुब्बू की है जो शहर में पला-बढ़ा है और एक टेंपरेरी टीचर है जो गलती से एक रूढ़िवादी गांव में 'सेक्स एजुकेशन ऑफिसर' बन जाता है। वह अपने पिता से अपना प्रोफेशन छुपाता है और यह जॉब उसे मुश्किलों में डाल देती है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 2 जुलाई

    द मैप ऑफ लॉन्गिंग (The Map of Longing)

    अपनी बहन लूसी की ल्यूकेमिया से मौत के बाद ग्रेटा को लूसी का बनाया एक गेम मिलता है जिसका नाम है 'द मैप ऑफ लॉन्गिंग'। अपनी बहन की मौत के गम से निकलना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। तभी उसकी जिंदगी में विल की एंट्री होती है और वह धीरे-धीरे खुद को हील करना सीखती है।

    रिलीज डेट- 17 जुलाई

    The Map of Longing

    लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी (Little House On The Prairie)

    लॉरा इंगल्स वाइल्डर की क्लासिक किताबों पर बेस्ड नई वेब सीरीज लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी की कहानी इंगल्स परिवार की है जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पश्चिमी की ओर जाते हैं। एक खुशहाल जिंदगी बिताने के साथ-साथ उन्हें संघर्ष का भी सामना करना पड़ता है।

    रिलीज डेट- 9 जुलाई

    द ईस्ट पैलेस (The East Palace)

    डार्क फैंटेसी कोरियन सीरीज द ईस्ट पैलेस भी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर धमाका करने आ रही है। सीरीज की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो आत्माओं की दुनिया में घूमता है और एक ऐसी दरबारी महिला की है जो मरे हुओं की आवाज सुन सकती है। दोनों को दबे हुए गहरे राज को सुलझाने का आदेश मिलता है।

    रिलीज डेट- 17 जुलाई

    यह भी पढ़ें- 12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी

    द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 3 (The Walking Dead: Daryl Dixon Season 3)

    द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन का फाइनल सीजन यानी चौथा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। चौथे और फाइनल सीजन की रिलीज से पहले तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है।

    रिलीज डेट- 19 जुलाई

    The walking dead

    रैनसम कैन्यन सीजन 2 (Ransom Canyon Season 2)

    टॉप सीरीज में शुमार रैनसम कैन्यन का दूसरा सीजन आ रहा है। जोडी थॉमस की किताबों की सीरीज सीज़न 2 की कहानी पहले सीज़न की घटनाओं के छह महीने बाद शुरू होती है। विरासत की चाह और सपनों की खोज के इर्द-गिर्द घूमती यह सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच है।

    रिलीज डेट- 23 जुलाई

    हैनिबल (Hannibal)

    जुलाई के महीने में सिर्फ नई वेब सीरीज ही नहीं आएगी, बल्कि पुरानी वेब सीरीज की भी दस्तक होगी। ओटीटी पर 2013 की सबसे डरावनी सीरीज के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर लौट रहे हैं जिसकी कहानी आज भी हर किसी के रोंगटे खड़े कर देते हैं। यह सीरीज है हैनिबल जिसकी कहानी इंसानों का मांस खाने वाले डॉक्टर हैनिबल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह टॉप रेटेड सीरीज पहले भी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है लेकिन इसे हटा दिया गया था। अब यह फिर से आ रही है।

    रिलीज डेट- 27 जुलाई

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने हथिया ली नंबर-1 की कुर्सी, 118 मिनट की फिल्म को मिली है 7.5 IMDb रेटिंग