Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही सामंथा की Maa Inti Bangaram, कब और कहां देखें फिल्म?

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    Maa Inti Bangaram OTT Release Date: सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर मां इंति बंगारम सिनेमाघरों के बाद कब ओटीटी पर आ रही है, इसकी तारीख सामने आ गई है। ...और पढ़ें

    मां इंति बंगारम ओटीटी पर कर रही है दस्तक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मां इंति बंगारम ओटीटी पर कर रही है दस्तक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट एक्शन थ्रिलर मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram) तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लेड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

    सामंथा की एक्शन थ्रिलर मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram) एक महीने में ही बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छापने वाली फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

    बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का बिजनेस

    बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी मां इंति बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 20 दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह तेलुगु फिल्म की पहली फीमेल लेड 100 करोड़ी मूवी है।

    कब और किस ओटीटी पर आएगी सामंथा की फिल्म?

    बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे लहरा रही सामंथा की ये फिल्म एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर आ रही है। सोमवार को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का एलान हुआ। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 17 जुलाई से स्ट्रीम होगी। फिलहाल, फिल्म बड़े पर्दे पर राज कर रही है।

    खबरें और भी

    Samantha Movie

    प्रोड्यूसर भी बन गई हैं सामंथा

    सामंथा रुथ प्रभु को मां इंति बंगारम से पहले राज एंड डीके की वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में देखा गया था जिसमें उन्होंने वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसके अलावा एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल हॉरर-कॉमेडी फिल्म शुभम का निर्माण किया।

    जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म

    बात करें पर्सनल लाइफ की तो सामंथा जल्द ही अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं। राज निदिमोरु और सामंथा पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सामंथा रुथ प्रभु की Maa Inti Bangaaram ने रचा इतिहास, ताबड़तोड़ कमाई के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- समांथा की Maa Inti Bangaaram के सीक्वल पर लगी मुहर, बंपर कमाई से बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास