Shaque OTT Release: 'शक' के सस्पेंस में उलझेंगी परिणीति चोपड़ा, कब और कहां स्ट्रीम होगी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज?
बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की कमबैक वेब सीरीज शक की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है।

परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज शक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर होगा परिणीति चोपड़ा का कमबैक
शक वेब सीरीज के जरिए करेंगी वापसी
शक की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का नाम एक मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसके टाइटल का एलान अब शक के रूप में हुआ है। मेकर्स की तरफ से परिणीति की इस अपकमिंग सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है।
इस आधार पर आइए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा की कमबैक वेब सीरीज शक को ओटीटी (shaque OTT Release) पर कब और कहां रिलीज किया जाएगा और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी शक?
परिणीति चोपड़ा की शक वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज का एलान मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix) की तरफ से अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर किया गया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से शक का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है, जिसके आधार पर 24 सितंबर 2026 को परिणीति चोपड़ा स्टारर शक: ट्रस्ट नो वन को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 7 साल पुरानी फिल्म ने Netflix पर किया कमबैक, टॉप ट्रेंडिंग में अक्षय कुमार की कल्ट मूवी
-1788762582773.webp)
इस सीरीज के निर्माता मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं, जो भविष्य में मीना कुमारी की बायोपिक भी लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा शक का डायरेक्शन निर्देशक रेनसिल डी'सिल्वा ने किया है। आपको बता हैं कि पहले इस वेब सीरीज का नाम तलाश: ए मदर्स सर्च था, जिसे अब शक: ट्रस्ट नो वन के रूप में बदला गया है।
Shaque ki sui chal padi hai, tareekh nazdeek aa rahi hai. pic.twitter.com/L6FvigxO7W
— Netflix India (@NetflixIndia) September 7, 2026
शक की ओटीटी रिलीज के एलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज की कहानी सस्पेंस और रोमांच से भरपूर हो सकती है।
शक की स्टार कास्ट
वेब सीरीज शक की ओटीटी रिलीज की घोषणा और फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद इसकी पूरी कास्ट की जानकारी भी सामने आई गई है। परिणीति चोपड़ा इस सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि अन्य अहम किरदारों में आपको ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, व्यास सुमित और हर्लिन सेठी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।
