Parineeti Chopra ने गाया शिव भक्ति गीत, प्रेग्नेंसी में किया था रिकॉर्ड; इंटरनेट पर वायरल सॉन्ग सुन हैरान लोग
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने शिव भक्ति गीत को आवाज दी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने गाया भक्ति गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
प्रेग्नेंसी में परिणीति ने गाया भक्ति गीत
इंटरनेट पर छाया परिणीति का भक्ति गीत
परिणीति की आवाज सुन हैरान हुए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ गायिका भी हैं। उन्होंने कई पॉपुलर सॉन्ग्स को अपनी आवाज दी है। अब एक्ट्रेस ने शिव भक्ति गीत (Shiv Bhakti Song) गाया है जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रेग्नेंसी में परिणीति चोपड़ा ने एक शिव भक्ति गीत गाया, जिसका वीडियो अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गीत में एक्ट्रेस की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए।
परिणीति ने गाया शिव भक्ति गीत
परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट सॉन्ग शेयर किया है जिसमें वह शिव स्तोत्र 'नमामी शमीशान' (Namami Shamishan) गा रही हैं। एक्ट्रेस ने यह गीत करीब एक साल पहले रिकॉर्ड किया था, जिसकी क्लिप वो अब शेयर कर रही हैं।
प्रेग्नेंसी में रिकॉर्ड किया था गीत
वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "कुछ प्रार्थनाएं हमेशा के लिए यादें बन जाती हैं और 'नमामि शमीशान' उनमें से एक है। मैंने इसे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था, एक ऐसा समय जिसने मुझे आस्था, चिंतन और कृतज्ञता के और करीब ला दिया। जब भी मैं इसे सुनती हूं, मुझे अपनी जिंदगी का वह खूबसूरत दौर याद आ जाता है। मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करते हुए बहुत खुश हूं।" वीडियो सामने आते ही लोग परिणीति की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 फेम इस एक्ट्रेस को Raghav Chadha पर था क्रश, बोलीं- 'फिर उसने शादी कर ली...'
परिणीति की पर्सनल लाइफ
परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ 2023 में शादी की थी। पिछले साल अक्टूबर के महीने में एक्ट्रेस पहली बार मां बनीं। उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है।
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस दो सालों से फिल्मी वर्ल्ड से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में देखा गया था जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं बड़े पर्दे पर वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आई थीं।
