Hotstar पर आते ही नंबर-1 बनी नई फिल्म, दिमाग के तार हिला देगी 'पुलिस इन्वेस्टिगेशन' थ्रिलर
हाल ही में एक रहमस्यी कहानी वाली फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। ...और पढ़ें

जियो हॉटस्टार पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉटस्टार पर छाई नई फिल्म
2 घंटे 16 मिनट की कहानी है रोचक
क्राइम थ्रिलर फिल्म बन गई मस्ट वॉच
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार सिनेप्रेमियों के मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता है। हर वीक इस प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है, जो फैंस को एंटरटेन करता है। इस बीच हाल ही में जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी 2 घंटे 16 मिनट की कहानी रोमांच से भरपूर है।
पुलिस इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर के तौर पर इस मूवी की कहानी आपके दिमाग के सारे तार हिलाकर रख देगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
हॉटस्टार पर छाई ये फिल्म
धुरंधर द रिवेंज की रिलीज के बाद सही मायने में देखा जाए तो जियो हॉटस्टार पर कोई धांसू फिल्म है। इस फिल्म के बारे में आपको जानकारी देते हुए बता दें तो ये साउथ सिनेमा से नाता रखती है। इस मूवी में एक पुलिस इंस्पेक्टर को दिखाया गया है, जो एक मर्डर के आरोपी को तलाश रहा है।

यह भी पढ़ें- पहले ही सीजन से हिला डाला था OTT, 3 सालों से हो रहा 8 एपिसोड वाली सीरीज के Season 2 का इंतजार
दरअसल मूवी की स्टोरी की शुरुआत वहां से होती है, जब एक औरत की सड़ी-गली लाश पानी के कुएं में मिलती है। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात फिल्म उयिर (Uyir) की जा रही है, जो मंगलवार 4 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है।

आलम ये है कि अपनी शानदार कहानी की बदौलत रोमांचक थ्रिलर उयिर फिलहाल जियो हॉटस्टार पर नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है। बाकी कहानी पर गौर करते हुए महिला की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच जाता है और ये घटना हर किसी को भयभीत कर देती है।
खबरें और भी
ये देखकर पुलिस भी सन्न रह जाती है और मामले की छानबीन के लिए अलर्ट मोड पर आ जाती है। इस महिला के रहस्यमयी हत्या और केस की जांच कर रहे पुलिस ऑफिसर की व्यक्तिगत जीवन के राज फिल्म की कहानी का पूरा सार हैं।
आईएमडीबी से मिली धांसू रेटिंग
फिल्म उयिर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि आईएमडीबी की तरफ से इसे 8.1/10 की धांसू रेटिंग मिली है। जो ये बताने के लिए काफी है कि उयिर एक मस्ट वॉच क्राइम थ्रिलर मूवी है।