Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाया हरियाणा का गांव धनाना, दो बेटियों ने जीते पदक; निकले हैं कई इंटरनेशनल प्लेयर

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:07 PM (IST)

    भिवानी का धनाना गांव अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर छाया हुआ है, जहां दो बेटियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    CWG 2026: साक्षी चौधरी और प्रिया घनघस ने जीते पदक। फाइल फोटो

    CWG 2026: साक्षी चौधरी और प्रिया घनघस ने जीते पदक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भिवानी का धनाना गांव अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर छाया।

    2. दो बेटियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर नाम रोशन किया।

    3. गांव ने कई अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए।

    सुरेश मेहरा, भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के साथ लगता गांव धनाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया है। इस गांव की दो बेटियाें साक्षी चौधरी ढांडा और प्रिया घनघस ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत कर गांव को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।

    इसी गांव से अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीतू घनसघस भी हैं। हरियाणा बनने के बाद के पहले ओलिंपियन एथलीट भीम सिंह इसी गांव से हैं। अब तो यह गांव खेलों का हब बन चुका है। हैंंडबाल, कबड्डी, मुक्केबाजी आदि में इस गांव ने नामी खिलाड़ी दिए हैं।

    स्कूल ग्राउंड में गांव के खिलाड़ी बहाते हैं पसीना

    भले ही यहां गांव में स्टेडियम नहीं है पर सुबह शाम यहां खिलाड़ियों का जैसे मेला लगता है। गांव के वीर शहीद लख्मीचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में लड़के और वीर शहीद हुकमीराम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में लड़कियां अभ्यास करती हैं। यहां छोटे बड़े खिलाड़ियों की बात करें तो 600 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिदिन यहां पसीना बहाते हैं।

    यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटी प्रीति पवार ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल; जैस्मिन ने भी दिलाया सोना

    गांव में ये रहे हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

    • भीम सिंह अर्जुन अवार्डी साई के चीफ कोच रहे हैं।
    • रामेहर सिंह अर्जुन अवार्डी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे हैं।
    • भूपेंद्र सिंह भारतीय खेल प्राधिकरण में चीफ कोच रहे हैं।
    • इनका बेटा संदीप घनघस मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज है।
    • दर्शना बाक्सिंग मेंं वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

    हैंडबाल का हब है गांव धनाना

    हैंडबाल कोच फूल सिंह कहते हैं स्व. कुलजीत सिंह शिपा भारतीय सेना में थे। उन्होंने गांव में वर्ष 1998 में यहां हैंडबाल की शुरूआत की थी। 20 अप्रैल 2019 में निधन हो गया था। उन्होंने हैंडबाल की इतनी मजबूत नींव रखी कि अब इस गांव में हैंडबाल के 55-60 अंतरराष्ट्रीय और 450 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। ये अलग-अलग आयु वर्ग मेंं हैं।

    खबरें और भी

    इस गांव के 180 हैंडबाल खिलाड़ी सरकारी जाब में लग चुके हैं। यहां के खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जुनून देखते ही बनता है।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: यूं ही नहीं भिवानी है मिनी क्यूबा, ग्लासगो में बेटियों ने कर दिया कमाल; 30 मिनट में मारे दो गोल्डन पंच

    नंबर गेम

    • गांव धनाना की आबादी----22000
    • गांव में घर लगभग---2500
    • यहां पंचायत----------03
    • रावमावि--------------02
    • प्राइमरी स्कूल---------03
    • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र---01
    • खिलाड़ी--------------500 से 600 

    हमारे गांव के युवाओं में खेलों के प्रति गजब जुनून है। पंचायत और गांव वासी समय-समय पर युवाओं का पूरा सहयोग करते हैं। कामनवेल्थ गेम्स में अब गांव की दो बेटियां पदक जीती हैं। इससे गांव में बहुत खुशी है। गांव में तीन पंचायत हैं तीनों में बेटियों की जीत पर जश्न का माहौल है।

    - कपिल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि, धनाना प्रथम।