'मेरे साथ आतंकियों जैसा बर्ताव', बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, नूंह जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने की नहीं अनुमति
नूंह जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई 31 जुलाई 2023 को हुई नू ...और पढ़ें

बिट्टू बजरंगी।
HighLights
बिट्टू बजरंगी को नूंह जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने से रोका गया।
फरीदाबाद पुलिस ने उन्हें रात 11 बजे से घर में नजरबंद किया।
यह कार्रवाई 2023 की नूंह हिंसा के मद्देनजर की गई।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नूंह जलाभिषेक यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। 31 जुलाई 2023 को नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर में जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदाय में उपद्रव हो गया था।
इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी कर दिया। इस घटना में छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। नूंह उपद्रव से जुड़े 100 से अधिक मामलों में कुछ 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाउस अरेस्ट होने को लेकर बिट्टू बजरंगी ने कहा कि उनको देश में कही भी जाकर पूजा करने का हक है। उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
रात के 11 बजे से ही पुलिस ने बिट्टू को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। याद रहे बिट्टू बजरंगी का नाम नूंह उपद्रवियों के आरोपितों के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रकरण में उछला था। पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार भी किया था।
नूंह में ब्रजमंड़ल जलाभिषे यात्रा आज
सर्व हिंदू समाज द्वारा सावन मास के पहले सोमवार यानि कि तीन अगस्त(आज) निकाली जाने वाली ब्रजमंड़ल जलाभिषेक यात्रा को लेकर उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डा.अर्पित जैन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इस यात्रा की सुरक्षा के लिए चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का एसपी स्वयं जांच कर रहे हैं।
खबरें और भी
यात्रा को लेकर गुप्तचर विभाग को भी पूरी तरह से सक्रिय किया गया है। एसपी स्वयं पल- पल की खबर ले रहे हैं ताकि इस यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जा सके। यात्रा में शामिल श्रृद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए रुट भी बदले गए हैं।