Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा: 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों की No Entry, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:33 PM (IST)

    नूंह पुलिस ने 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    2. ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    3. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह

    जागरण संवाददाता, नूंह। तीन अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर नूंह पुलिस ने भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यात्रा के दौरान जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा समाप्त होने के बाद ही नूंह में प्रवेश करने की अपील की है।

    पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार अलवर से सोहना और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए केएमपी रेवासन मार्ग का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार सोहना, गुरुग्राम, तावडू, पलवल, होडल और अलीगढ़ से अलवर जाने वाले वाहनों को भी एक्सप्रेसवे और केएमपी के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।

    वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह

    वहीं पलवल, होडल, अलीगढ़, जयपुर, पुन्हाना, गुरुग्राम और तावडू से नूंह आने वाले भारी वाहनों को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य स्थानों से आने वाले भारी वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

    पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नूंह में स्टंट के दौरान जिंदा दफनाए गए व्यक्ति की दम घुटने से मौत, इलाके में शोक का माहौल

    यह भी पढ़ें- नूंह में सियासी घमासान: BJP नेता नसीम अहमद बोले- विधायक मामन खान का दिमागी संतुलन ठीक नहीं