Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ को जल्द मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, 9 करोड़ से बन रहा हाईटेक चार्जिंग डिपो

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:18 PM (GMT+05:30)

    एचएसवीपी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 9 करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बना रहा है, जिससे शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का स ...और पढ़ें

    बल्लभगढ़ को जल्द मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें। फोटो: आर्काइव

    बल्लभगढ़ को जल्द मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. 9 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बन रहा

    2. एचएसवीपी 5 एकड़ भूमि पर डिपो का निर्माण कर रहा है

    3. फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। शहर के पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जल्द इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) नौ करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-61 में चार्जिंग स्टेशन बना रहा है।

    इसमें छह करोड़ रुपये डिपो के निर्माण और तीन करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। यह पांच एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। शहर की 22 लाख आबादी है। अंदर आने-जाने के लिए ऑटो को छोड़ कर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहुत ही कम है।

    सिटी बस सेवा शुभगमन सिर्फ 50 बसों का संचालन कर रही हैं। यह बस भी ज्यादातर बल्लभगढ़ से राजमार्ग, बदरपुर बाॅर्डर से मंझावली, मंझावली से बल्लभगढ़, बल्लभगढ़ से चांदपुर, बल्लभगढ़ से बाईपास होते हुए बदरपुर बाॅर्डर पर चल रही हैं।

    सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की सुविधा देने के लिए योजना को मंजूरी दे दी है। अभी तक बस नहीं आई हैं। एचएसवीपी ने इस योजना को शुरू कर दिया है। सेक्टर-61 बाईपास के पास है और यहां से बसों का संचालन किसी भी रूट के लिए किया जा सकता है।

    सेक्टर-61 में पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले इस डिपो में बसों के लिए पार्किंग, सर्विस स्टेशन, वर्कशाप और स्टाफ सुविधा बनाई जाएंगी। इसका काम जोरों से चल रहा है। एक वर्ष के अंदर इसे पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा होगा, जबकि ऊपर की मंजिलों पर कमर्शियल कांप्लेक्स बनाया जाएगा।

    - संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता एचएसवीपी फरीदाबाद

    एफएमडीए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक बस डिपो को नहीं मिली है। 100 इलेक्ट्रिक बसों आने की उम्मीद है।

    -शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद

    यह भी पढ़ें- 34 लाख के पैकेज वाला IT इंजीनियर छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से दबोचा

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: अरावली के धार्मिक स्थलों पर चलेगा वन विभाग का सर्वे, अवैध निर्माण मिला तो होगी कार्रवाई

    खबरें और भी