Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 5 साल में तीसरी बार लगी आग, बैंक्वेट हॉल जलकर हुआ खाक; जांच शुरू

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:31 PM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स के बैंक्वेट हॉल में बुधवार दोपहर आग लग गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा ...और पढ़ें

    किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग। जागरण

    किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग।

    2. बैंक्वेट हॉल में लगी आग पर पाया काबू।

    3. पांच साल से बंद परिसर में तीसरी घटना।

    संजय गुलाटी, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल विभाग को करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग परिसर के बैंक्वेट हॉल में लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.11.13 PM

    पांच वर्षों से है बंद

    आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है। करीब पांच वर्षों से बंद पड़ा किंगडम ऑफ ड्रीम्स कभी देश का प्रमुख मनोरंजन और सांस्कृतिक केंद्र था, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचते थे।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.11.15 PM

    पहले भी दो बार लग चुकी है आग गौरतलब है कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स में इससे पहले भी दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

    लगातार तीसरी बार आग लगने की घटना हुई हैं फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार किंगडम ऑफ ड्रीम्स लंबे समय से बंद होने के कारण घटना के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए इस आग में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.11.16 PM

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास आग का कहर, जलकर राख हुईं कई झुग्गियां

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टर 46 में एक बिल्डिंग में लगी आग, चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला; सहमे इलाके के लोग

    खबरें और भी