Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में दिखा रफ्तार का कहर, बाइक सवार इंजीनियर को स्कॉर्पियो ने रौंदा; CCTV से तलाश जारी

    By Vinay TrivediEdited By: Neeraj Tiwari
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:30 PM (IST)

    गुरुग्राम में शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार इंजीनियर योगेंद्र मिश्रा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त क ...और पढ़ें

    शनिवार रात तेज रफ्तार स्काॅर्पियो गाड़ी ने ओल्ड दिल्ली रोड पर बैंक मार्केट के पास बाइक से जा रहे इंजीनियर युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

    शनिवार रात तेज रफ्तार स्काॅर्पियो गाड़ी ने ओल्ड दिल्ली रोड पर बैंक मार्केट के पास बाइक से जा रहे इंजीनियर युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। 

    HighLights

    1. गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इंजीनियर को रौंदा।

    2. हादसे में 24 वर्षीय योगेंद्र मिश्रा की मौके पर मौत।

    3. पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की, सीसीटीवी से तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार रात तेज रफ्तार स्काॅर्पियो गाड़ी ने ओल्ड दिल्ली रोड पर बैंक मार्केट के पास बाइक से जा रहे इंजीनियर युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी को छोड़कर उसमें सवार लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपकर जांच कर दी है।

    मृतक की पहचान लखीमपुर जिले के करनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय योगेंद्र मिश्रा के रूप में की गई। उनके पिता सुरेंद्र चंद्र मिश्रा ने सेक्टर 14 थाने में स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया।

    पिता ने बताया कि योगेंद्र उनके सबसे छोटे बेटे थे। उनकी तीन और बेटियां हैं। योगेंद्र करीब तीन साल से गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने इसी वर्ष फरवरी में बीटेक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी।

    पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेक्टर 18 उद्योग विहार स्थित मुंजालसोआ कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से कमरे पर जा रहे थे।

    जैसे ही वह ओल्ड दिल्ली रोड पर बैंक मार्केट के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोग उन्हें कल्याणी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    सेक्टर 14 थाना पुलिस ने घटनास्थल से स्काॅर्पियो गाड़ी जब्त कर ली। थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। गाड़ी गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है। नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में खोदाई के दौरान फटी PNG पाइपलाइन, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू; हजारों घरों में नहीं बना खाना

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सिग्नल फ्री सफर का महाप्लान, वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एलिवेटेड SPR; 30 सेक्टर होंगे जाम फ्री