गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर डटे वन विभाग के कर्मचारी, समान काम-समान वेतन की रखी मांग
गुरुग्राम में वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास का घेराव किया। उनकी मुख्य मांगों में संविदा क ...और पढ़ें

वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के कर्मचारियों ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर घेराव करते हुए।
HighLights
वन विभाग कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास का घेराव किया।
संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और समान वेतन की मांग।
प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, यातायात प्रभावित।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में अपनी लंबित मांगों को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास का घेराव कर दिया।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

वन विभाग के कर्मचारी जुलूस की शक्ल में मंत्री की कोठी के बाहर पहुंच गए।इसके बाद पुलिस ने अन्य लोगों के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के नेताओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांग वर्षों से कार्यरत संविदा यानी कच्चे और दैनिक वेतन भोगी वन श्रमिकों को नियमित करना है। इसके साथ ही समान काम-समान वेतन लागू करने की मांग भी की जा रही है। फिलहाल कर्मचारी मंत्री के आवास के बाहर धरने पर डटे हुए हैं।