Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में पूरे पैसे लेकर भी नहीं दिया कब्जा, किसी और को बेचा प्लॉट; बिल्डर कंपनी पर शिकंजा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:25 AM (IST)

    गुरुग्राम के बंधवाड़ी में एक बिल्डर कंपनी पर 10.25 लाख रुपये में एक ही प्लाट को दो बार बेचकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गुरुग्राम के बंधवाड़ी में प्लाट बेचने में धोखाधड़ी का मामला।

    2. बिल्डर ने 10.25 लाख में एक ही प्लाट दो बार बेचा।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बंधवाड़ी में प्लॉट बेचने के नाम पर दोहरी बिक्री करके 10.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने एक बिल्डर कंपनी और उसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी गई है।

    पुलिस के अनुसार दिल्ली के घिटोरनी निवासी विजय पंडित ने शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2026 में लोटस ड्रीम प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपर्स प्रालि से बांधवाड़ी स्थित विंसम होम्स परियोजना में 60 वर्गगज का प्लॉट 10.25 लाख रुपये में खरीदा था।

    कंपनी के साथ प्लॉट बायर एग्रीमेंट भी हुआ और उन्होंने पूरी राशि का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद कंपनी ने उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं दिया। आरोप है कि जब भी उन्होंने कब्जा देने की मांग की, कंपनी की ओर से टालमटोल की गई और विरोध करने पर गाली-गलौज कर धमकाया गया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि जिस प्लॉट का एग्रीमेंट उनके नाम किया गया था, उसे किसी अन्य व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेच दिया गया।

    उनका कहना है कि प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने ब्याज पर पैसा लिया था और जीवनभर की कमाई इसमें लगा दी। शिकायत की जांच के बाद उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने कंपनी और उसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच आर्थिक अपराध शाखा करेगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में नई प्रॉपर्टी टैक्स पॉलिसी लागू, महिलाओं को मिलेगी 25% छूट; पढ़ें क्या है नया नियम?

    यह भी पढ़ें- साइबर ठगों का नया पैंतरा, गुरुग्राम में खुद को अधिकारी बताकर दो लोगों से उड़ाए ₹17.38 लाख