Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चरित्र पर शक में पति ने ली पत्नी की जान, पेट दर्द का बनाया बहाना; गले के निशान से खुला राज

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    गुरुग्राम के भोंडसी में एक पति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी 21 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पेट दर्द से मौत का बहाना बनाया, लेक ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    HighLights

    1. पति ने चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या की।

    2. आरोपी ने पेट दर्द से मौत का बहाना बनाया।

    3. गले पर निशान से हत्या का राज खुला।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह के चलते 21 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपित पति ने पेट दर्द से मौत होने का बहाना बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। हालांकि, महिला के गले पर निशान मिलने से मामला खुल गया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    अस्पताल में पेट दर्द बताकर लाया था शव

    पुलिस को 27 जुलाई को भोंडसी के निजी अस्पताल से सूचना मिली कि शालू नाम की महिला को उसका पति मृत अवस्था में लेकर आया है। पुलिस टीम ने पति हेमंत से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी की मौत पेट दर्द के कारण हुई है, लेकिन शव का निरीक्षण करने पर महिला के गले पर निशान मिले।

    2025 में हेमंत से हुई थी शालू की शादी

    मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने महिला के स्वजन को सूचित किया। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी शालू की शादी 2025 में हेमंत से हुई थी। दोनों बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के पास एक खेत पर श्रमिक का काम करते थे और वहीं रहते थे।

    27 जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे हेमंत ने फोन कर बताया कि शालू के पेट में दर्द है और वह बेहोश हो गई है। उसे अस्पताल ले जा रहा है। कुछ देर बाद फिर फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है।

    खबरें और भी

    वारदात में इस्तेमाल चुन्नी बरामद

    पिता ने आरोप लगाया कि दामाद हेमंत ने बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। शिकायत के आधार पर भोंडसी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह आरोपित पति हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। वह बुलंदशहर के सिवारा गांव का रहने वाला है।

    पूछताछ में उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पेट दर्द से मौत होने की कहानी बनाई। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चुन्नी भी बरामद कर ली है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 12वीं पास युवक चला रहा था फर्जी क्लीनिक, ₹1200 लेकर गर्भपात किट बेचते पकड़ा गया

    यह भी पढ़ें- पत्नी के शोरूम की कटी बिजली तो शख्स बन गया फर्जी SP, गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार