गुरुग्राम में जलभराव पर नगर निगम का सख्त एक्शन, लापरवाही बरतने पर JE सुमित चहल सस्पेंड
गुरुग्राम में मानसून के दौरान जलभराव से निपटने में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। 28 जुलाई की भारी बारिश के बाद सेक्टर-14 और 17सी ...और पढ़ें

बारिश के दौरान जलभराव होने पर जेई को निलंबित किया गया।
HighLights
जलभराव में लापरवाही पर गुरुग्राम निगम का एक्शन।
जेई सुमित चहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
पंप सेट न लगाने से हुई थी भारी परेशानी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर नगर निगम के उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 28 जुलाई को हुई भारी बारिश के दौरान सेक्टर-14 और सेक्टर-17सी में जलभराव हो गया था।
निगम आयुक्त ने संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर सुमित चहल को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि बारिश से पहले और बारिश के दौरान जलभराव संभावित क्षेत्रों में पंप सेट तैनात करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन क्षेत्र में पंप सेट नहीं लगाए गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे जेई
निलंबन आदेश के अनुसार यह मामला गंभीर लापरवाही, कर्तव्य की अवहेलना और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों की अनदेखी का माना गया है।
हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत सुमित चहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्लस्टर हेड-2 के कार्यालय में रहेगा और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
यह भी पढ़ें- येलो अलर्ट के बीच सोहना में झमाझम बारिश से कमर तक भरा पानी, गुरुग्राम में भी तेज वर्षा शुरू
यह भी पढ़ें- बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश से सड़कें बनीं तालाब; नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल