Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: कार से आए बदमाशों ने युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:36 PM (IST)

    गुरुग्राम के कारौला गांव में 27 वर्षीय सागर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फरुखनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ...और पढ़ें

    गुरुग्राम के फरुखनगर के गांव में हत्या।

    गुरुग्राम के फरुखनगर के गांव में हत्या।

    HighLights

    1. गुरुग्राम के कारौला गांव में युवक सागर की हत्या।

    2. अज्ञात हमलावरों ने कार से आकर मारी कई गोलियां।

    3. फरुखनगर पुलिस और अधिकारी मौके पर, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, फरुखनगर। फरुखनगर थाना क्षेत्र के करौला गांव में गुरुवार शाम कुछ लोगों ने एक युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवक बेंगलुरू में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और वह कई महीने बाद काम से छुट्टी लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया गया।

    गांव के बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    मृत युवक की पहचान करौला गांव निवासी 24 वर्षीय सागर के रूप में की गई है। परिवार के मुताबिक सागर बेंगलुरू में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था।वह कई महीनों बाद छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।

    स्कॉर्पियो, थार व अन्य कारों से आए हमलावर

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के बीच में ही स्कार्पियो, थार समेत अन्य चार गाड़ियों से आए हमलावरों ने सागर को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें से एक आरोपित गांव निवासी सचेत उर्फ मुन्ना था। उसके साथ आठ दस और लोग थे।

    पुलिस के अनुसार सागर को तीन गोलियां लगीं हैं। इनमें दो गोलियां सिर में और एक गोली छाती में लगी। परिवार के लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पाकर डीसीपी प्रबीना पी., एसीपी पटौदी मनोज कुमार, पटौदी थाना प्रभारी और फरुखनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    सागर के भाई की चार दिन पहले आरोपितों से हुई थी लड़ाई

    परिवार के मुताबिक आरोपित सचेत का सागर के भाई शंकर से दो अगस्त को झगड़ा हो गया था। दोनों में मारपीट हुई थी। इसके बाद सचेत अपने साथ कुछ लोगों को लेकर तीन अगस्त को शंकर के घर में घुस गया था और परिवार से मारपीट की थी।

    खबरें और भी

    आशंका है कि आरोपितों ने इसी रंजिश में सागर की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम और हत्या के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें- KMP एक्सप्रेसवे पर चलती महिंद्रा SUV में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर खाक; बाल-बाल बचा ड्राइवर

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रॉले ने 100 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम