चीनी पिस्टल, पाकिस्तान में तस्करी और गुरुग्राम की सोसाइटी में गोलीबारी... सुशांत लोक एनकाउंटर में नया ट्विस्ट
गुरुग्राम के सुशांत लोक मुठभेड़ में बरामद चीनी हथियारों के पाकिस्तान के रास्ते आने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। घायल शूटर शिवम, जो एक पूर्व हॉकी ...और पढ़ें
HighLights
मुठभेड़ में मिले चीनी हथियार पाकिस्तान से आने की आशंका।
घायल शूटर शिवम पूर्व हॉकी खिलाड़ी निकला, परिवार अनजान।
पुलिस हथियार आपूर्ति श्रृंखला और गिरोह पर कर रही पूछताछ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुई मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार पाकिस्तान के रास्ते लाने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुग्राम पुलिस ने घटनास्थल से पांच हथियार बरामद किए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से दो अवैध देसी पिस्टल थीं। तीन चाइनीज मेड थीं। पुलिस को आशंका है कि ये विदेशी हथियार पाकिस्तान के रास्ते भारत में पहुंचाए गए। हालांकि, ये ड्रोन से सीमा पार फेंके गए या कोई लेकर आया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस यह पता लगा रही है कि शूटरों तक ये हथियार किसने और कैसे मुहैया कराए थे। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। एक टीम रोहतक और फतेहाबाद गई है। मारे गए शूटर रोहतक और फतेहाबाद के रहने वाले थे। इनके साथियों, घरवालों व अन्य लोगों से इनके बारे में पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल की लोकेशन व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घायल शूटर भी निकला हॉकी खिलाड़ी
दीपक नांदल के शूटरों और क्राइम ब्रांच टीमों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में घायल हुआ नूंह के बिस्सर गांव का रहने वाला आरोपित शिवम भी हॉकी खिलाड़ी है। मुठभेड़ में उसके पेट में गोली लगी थी। शनिवार को उसकी हालत कुछ ठीक होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों की सलाह पर पुलिस जल्द ही आरोपित से पूछताछ करेगी।
खबरें और भी
परिवार को कुछ नहीं पता
परिवार के अनुसार, शिवम 18 साल का है। वह जूनियर लेवल हॉकी खिलाड़ी था। एक-डेढ़ साल पहले उसने हॉकी छोड़ दी थी। उसके बाद से क्या हुआ, कैसे दीपक नांदल के गिरोह में शामिल हो गया, इसके बारे में परिवार को कुछ नहीं पता है। जिले के अन्य हॉकी खिलाड़ी भी इसके बारे में इस सूचना के बाद से हतप्रभ हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एनकाउंटर जांच में नया मोड़, काली स्कॉर्पियो बनी अहम कड़ी; मुठभेड़ में मारे गए थे 4 शूटर
बताते हैं कि यह बेहद शर्मीले स्वाभाव का था। वह निरंतर पहले नेहरू स्टेडियम हॉकी ग्राउंड पर खेलने जाता था। शुक्रवार रात परिवार के लोग शिवम से मिलने के लिए मेदांता पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। कहा गया कि होश में आने के बाद बयान दर्ज होंगे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एनकाउंटर: 10 करोड़ की रंगदारी के लिए तीन महीने गैंगस्टर के निशाने पर था कारोबारी
डीसीपी क्राइम हितेश यादव का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घायल आरोपित के बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे। उससे उसके गिरोह और हथियार सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जाएगी।